Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

पाकिस्तान के लिए जासूसी : पंजाब में यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार, ISI एजेंट से संपर्क; चैनल पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर

News Affair Team

Wed, Jun 4, 2025

मोहाली/चंडीगढ़.

पंजाब पुलिस ने एक बड़े खुलासे में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मशहूर यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह रूपनगर जिले के महलां गांव का निवासी है और उसके यूट्यूब चैनल 'जान महल' पर 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। पुलिस के अनुसार, वह तीन बार पाकिस्तान यात्रा कर चुका है और वहां के सैन्य अधिकारियों एजेंटों के संपर्क में रहा है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जसबीर सिंह का संपर्क ISI एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा, हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी था।

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) के डीएसपी पवन शर्मा के अनुसार, मोहाली में जसबीर के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

दो अहम खुलासे: DGP गौरव यादव

1.      पाकिस्तानी सेना से हुई थी मुलाकात
जसबीर सिंह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है। DGP गौरव यादव ने बताया कि वह दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे के कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी।

2.      फोन से मिले पाकिस्तानी नंबर
पुलिस ने जसबीर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में पाकिस्तान आधारित नंबर और संदिग्ध डेटा बरामद किया है। कुछ डेटा डिलीट किया जा चुका था। उसका मोबाइल और लैपटॉप अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

वकील बोले - 'ऑन रिकॉर्ड कुछ नहीं'

जसबीर सिंह के वकील माधव शुक्ला ने कहा, "पुलिस के पास जसबीर के खिलाफ कोई ठोस ऑन रिकॉर्ड सबूत नहीं है, फिर भी उसका करियर बर्बाद किया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने केवल 3 दिन की अनुमति दी है।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जासूसी मामलों की जांच केंद्र सरकार कर रही है। अगर केंद्र की ओर से कोई संदिग्धों की सूची आती है, तो राज्य सरकार उसकी पूरी पड़ताल करेगी।

चैनल पर पाकिस्तान से जुड़े वीडियो

जसबीर के यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान यात्रा से जुड़े कई वीडियो मौजूद हैं। लाहौर की गलियों, करतारपुर साहिब की यात्रा, एक भारतीय लड़की का पाकिस्तान अनुभव, VIP ट्रीटमेंट मिलने की कहानी जैसे विषयों पर वीडियो बनाए हैं। इनमें पाकिस्तान की सुंदरता का बखान किया गया है।

पिछले एक महीने में 8 जासूस गिरफ्तार

पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने बीते एक महीने में जासूसी के शक में 8 लोगों को पकड़ा है। ये सभी संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंटों के लगातार संपर्क में थे।

अब तक की गिरफ्तारियां:

  • 29 अप्रैल: बठिंडा में सुनील कुमारपाकिस्तानी महिला से चैट।

  • 4 मई: अमृतसर में पलक शेर मसीह सूरज मसीहसेना की जानकारी भेज रहे थे।

  • 11 मई: मलेरकोटला की गजाला खातून यामीन मोहम्मदपाक एजेंटों से संपर्क।

  • 13 मई: बठिंडा में आर्मी कैंट में दर्जी रकीबसेना से जुड़ी जानकारी लीक।

  • 15 मई: गुरदासपुर में सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह – “ऑपरेशन सिंदूरसे जुड़ी जानकारी पाक को दी।

  • 3 जून: तरनतारन में गगनदीप सिंह – ISI को जानकारी भेजने का आरोप।

कैसे काम करता है सैटेलाइट से इंटरनेट?

जसबीर जैसे कई यूट्यूबर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के बाहर जाकर कंटेंट बनाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि इस प्रक्रिया में कई बार देश की सुरक्षा से समझौता हो सकता है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि यूट्यूब और सोशल मीडिया का उपयोग कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां भारतीय नागरिकों को लालच देकर भर्ती कर रही हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन