Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

4th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

शिलॉन्ग हनीमून हत्याकांड : इंदौर के राजा रघुवंशी की संदिग्ध मौत, पत्नी सोनम लापता; परिवार ने जताई बांग्लादेश ले जाने की आशंका

इंदौर/शिलॉन्ग

हनीमून पर मेघालय गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत और उनकी पत्नी सोनम के लापता होने से मामला गहराता जा रहा है। राजा का शव 2 जून को शिलॉन्ग के वेइसाडोंग फॉल्स के पास 150 फीट गहरी खाई से बरामद हुआ, जबकि उनकी पत्नी सोनम अब तक लापता है। घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों दंपती होटल के रिसेप्शन पर नजर रहे हैं।

पुलिस ने सोनम की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसआईटी सहित कई टीमें मॉकमा गांव और सोहरारिम के जंगलों में तैनात की हैं। बुधवार को एक खून से सनी जैकेट बरामद हुई है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह सोनम की है या नहीं। परिवार का कहना है कि जैकेट सोनम की नहीं है।

अपहरण और हत्या की साजिश की आशंका

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने अपहरण और हत्या की साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने मामले की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि सोनम को बांग्लादेश बॉर्डर की ओर ले जाया गया हो सकता है, जो इस इलाके से सटा हुआ है। विपिन ने बताया कि स्थानीय स्तर पर इस तरह के कई हनीमून कपल्स को टारगेट करने की घटनाएं सुनी गई हैं।

परिजनों का आरोपपुलिस ने नहीं की सख्त जांच

परिवार का आरोप है कि होटल मैनेजर, स्थानीय गाइड और दुकानदारों से पुलिस ने ठीक से पूछताछ नहीं की। गाइड का बयान भी संदेह के घेरे में है, जिसमें उसने राजा और सोनम को एक रास्ते पर छोड़ने की बात कही, जबकि आगे का रास्ता कपल को भी ज्ञात नहीं था।

राजा की मौत से टूटा परिवार

बुधवार को जब राजा का शव इंदौर पहुंचा, तो घर में कोहराम मच गया। पिता अशोक रघुवंशी बेटे का शव देखकर बेहोश हो गए। मां उमा बार-बार बेटे को पुकारती रहीं। परिवार ने बताया कि 25 दिन पहले ही शादी की खुशियां मनाईं थीं, और अब बेटे की अर्थी आई है।

सोनम का भाई शिलॉन्ग में जारी रखे है तलाश

सोनम का भाई गोविंद फिलहाल शिलॉन्ग में पुलिस के साथ लगातार तलाश अभियान में जुटा हुआ है। उनके पिता पैरालाइज्ड हैं और परिवार अब बस सोनम के सकुशल लौटने की दुआ कर रहा है।

शादी के 9 दिन बाद हनीमून के लिए निकले थे

राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए रवाना हुए, 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग पहुंचे। 24 मई से दोनों के फोन बंद हो गए और संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसके बाद परिवार के सदस्य शिलॉन्ग पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर तलाश शुरू की।

इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की पेड़ काटने के औजार से हत्या...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन