Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

4th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

क्रिकेटर -सांसद की शादी तय : लखनऊ में 8 जून को रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई; नवंबर में वाराणसी में विवाह

जौनपुर/लखनऊ/वाराणसी.

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज़ रिंकू सिंह और मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में होगी, जबकि शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में पारंपरिक रीति-रिवाजों से संपन्न होगी। यह जानकारी खुद प्रिया सरोज के पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने साझा की है।

सगाई समारोह में दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल होंगे। शादी में फिल्मी सितारे, बड़े राजनेता और उद्योगपति भी शरीक होंगे। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह की सगाई में गौतम गंभीर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और अन्य क्रिकेट हस्तियों को न्योता भेजा जा चुका है।

रिंकू-प्रिया की मुलाकात की दिलचस्प कहानी

करीब दो साल पहले IPL 2023 में रिंकू सिंह ने एक मुकाबले में लगातार पांच छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद एक सीनियर KKR खिलाड़ी की शादी के दौरान रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। यही से दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ।

प्रिया और रिंकू की जान-पहचान कराने में क्रिकेटर की पत्नी का हाथ रहा, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रिया की सहपाठी रही हैं।

रिंकू का बंगला, प्रिया की पसंद

अलीगढ़ में रिंकू सिंह ने हाल ही में 3.5 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा, जिसकी इंटीरियर डिजाइनिंग खुद प्रिया ने करवाई। यह घर 6 बेडरूम, एक बड़ा मंदिर और स्विमिंग पूल के साथ शानदार तरीके से तैयार किया गया है। यहां वह बैट भी रखा गया है जिससे रिंकू ने IPL में 5 छक्के मारे थे।

कौन हैं सांसद प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज मूल रूप से वाराणसी जिले के करखियांव गांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA LLB करने के बाद राजनीति में सक्रिय हुईं। साल 2024 में वे मात्र 25 साल की उम्र में सांसद चुनी गईं। उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

कौन हैं रिंकू सिंह?

अलीगढ़ के साधारण परिवार से आने वाले रिंकू सिंह ने संघर्ष से सफलता की कहानी लिखी है। पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। पांच भाइयों के साथ रिंकू भी सिलेंडर ढोते थे। क्रिकेट के लिए पैसे नहीं थे, मां ने उधार लेकर उनका साथ दिया।

रिंकू ने 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल में 500+ रन बना चुके हैं। उन्होंने तीन अर्धशतक और 2 वनडे भी खेले हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन