Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

CJI बोले- इलाहाबाद की भूमि पावरफुल लोगों की : हाईकोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग और वकील चेंबर्स का उद्घाटन; कहा- यह इमारत दुनिया में वकीलों के लिए सबसे बड़ी

यागराज.

भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बीआर गवई ने शनिवार को प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में बने अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग और वकील चेंबर्स का उद्घाटन किया। यह उनका CJI बनने के बाद प्रयागराज का पहला दौरा था। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए।

अपने संबोधन में CJI गवई ने कहा, योगी जी देश के सबसे पावरफुल और कर्मठ मुख्यमंत्री हैं। इलाहाबाद की धरती खुद पावरफुल लोगों की है। उन्होंने कहा कि जब तक बार और बेंच साथ मिलकर काम नहीं करेंगे, तब तक न्याय की गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती।

वकीलों के लिए इतनी बड़ी इमारत दुनिया में नहीं

CJI ने नई इमारत की तारीफ करते हुए कहा, मेरे ज्ञान में वकीलों के लिए इतनी विशाल और भव्य इमारत पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है, जो रोल मॉडल बन सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि बगल के भूखंड पर वादकारियों के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिनमें वर्किंग महिलाओं के बच्चों के लिए क्रैच की व्यवस्था भी शामिल है।

योगी ने कहा – “वकीलों के AC चेंबर आप लोगों को भी ठंडा करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में कहा कि यह इमारत "रूल ऑफ लॉ" की अवधारणा को मजबूत करती है। उन्होंने याद दिलाया कि 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक कार्यक्रम में शिरकत कर कहा था कि सुशासन की पहली शर्त कानून का शासन है।

योगी ने कहा, प्रयागराज धर्म, ज्ञान और न्याय की भूमि है। महाकुंभ जैसे आयोजन की सफलता में हाईकोर्ट की निर्णायक भूमिका रही है। अगर कोर्ट समय पर स्टे दे देता, तो आयोजन सफल नहीं हो पाता।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, वकीलों के ये एसी चेंबर आप लोगों को भी ठंडा करेंगे।

मेघवाल बोले – “जल्दी काम करना योगी जी से सीखिए

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने CM योगी की तारीफ करते हुए कहा, इज ऑफ लिविंग की यह शानदार व्यवस्था है। पार्किंग को लेकर अब वाद-विवाद नहीं होंगे। अगर जल्दी और कुशलता से कोई काम करना सीखना है, तो वह योगी जी से सीखना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस विक्रम नाथ की सलाह

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ ने वकीलों से अपील की कि वे इस विशाल भवन का पूर्ण सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद बार एसोसिएशन का कामकाज सुप्रीम कोर्ट के लिए भी एक रहस्य जैसा है।

यह है हाईकोर्ट परिसर में बनी नई सुविधाओं की झलक

1.      5 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग: 2300 चारपहिया और 1500 दोपहिया वाहनों की क्षमता।

2.   दिव्यांगों के लिए विशेष पार्किंग: बेसमेंट में कार और ग्राउंड फ्लोर पर टू-व्हीलर की सुविधा।

3.    2300 वकील चेंबर, सभी वातानुकूलित।

4.    कैंटीन, लाइब्रेरी, बैंक और एटीएम की सुविधा।

5.    कॉमन हॉल, सेवा खंड, रैंप एरिया, वाटर ट्रीटमेंट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट।

6.    26 ऑटोमेटिक सीढ़ियां और 24 लिफ्ट।

7.     महिलाओं के लिए क्रैच और बच्चों की देखभाल की व्यवस्था (प्रस्तावित)

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन