Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

RJD से निष्कासन के बाद तेज प्रताप का इमोशन पोस्ट : लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी के लिए लिखा, कह- "मां-पापा का आदेश भगवान से बढ़कर

News Affair Team

Sun, Jun 1, 2025

पटना.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से 6 साल के लिए निष्कासन के बाद तेजप्रताप यादव ने अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के नाम एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने खुद को मां-पिता का समर्पित बेटा बताते हुए कहा कि उनका आदेश उनके लिए भगवान से भी बढ़कर है।

तेजप्रताप ने रविवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा-

"मेरे प्यारे मम्मी-पापामेरी सारी दुनिया आप दोनों में ही समाई है। आप और आपका आदेश भगवान से बढ़कर है। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए, ना कि कुछ और। पापा, आप नहीं होते तो ना पार्टी होती और ना राजनीति में कुछ जयचंद जैसे लोग। बस आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें, यही दुआ है।"

तेजस्वी के जयचंदों का किया जिक्र

8 घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के लिए भी एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-

"मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी सफल नहीं हो पाओगे। कृष्ण की सेना ले सकते हो, कृष्ण को नहीं। भाई, मुझ पर भरोसा रखना। मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं। जयचंद हर जगह हैं, अंदर भी और बाहर भी।"

राजद से बाहर करने का फैसला खुद लालू यादव ने किया

तेजप्रताप को अनुष्का यादव के साथ रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के एक दिन बाद, 25 मई को पार्टी से बाहर कर दिया गया।
लालू यादव ने लिखा था-

"निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना, पार्टी के सामाजिक संघर्ष को कमजोर करती है। तेजप्रताप की गतिविधियां हमारे पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं, इसलिए उन्हें पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए दूर किया जाता है।"

फेसबुक पोस्ट, वायरल फोटो और वीडियो

24 मई को तेजप्रताप के फेसबुक से एक पोस्ट की गई जिसमें लिखा था कि वे 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिश्ते में हैं। पोस्ट को बाद में डिलीट किया गया। फिर तेजप्रताप ने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

हालांकि इसके बाद शादी, करवा चौथ मनाने, और घूमने के वीडियो-फोटो वायरल हो गए।

पत्नी ऐश्वर्या राय का बयान- "सब ड्रामा है"

सोमवार को तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा-

"जब मुझे मारा गया था, तब सामाजिक न्याय कहां था? अगर सबको अफेयर की जानकारी थी तो मेरी शादी क्यों करवाई? सोशल मीडिया पर बेटे को निकाल देना सिर्फ दिखावा है। ये सब चुनावी ड्रामा है।"

उन्होंने ये भी कहा-

"मेरे साथ खेल खेला गया। अब कोर्ट में लड़ाई होगी। तेजप्रताप का साथ देने वालों से पूछिए मेरा क्या होगा?"

अनुष्का से कैसे हुई मुलाकात?

अनुष्का यादव, लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय की पत्नी की रिश्तेदार हैं।
बताया जाता है कि तेजप्रताप और अनुष्का की पहली मुलाकात नागेंद्र के घर हुई थी।
धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ीं।

तेजप्रताप ने अनुष्का के भाई आकाश यादव को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था।
बाद में जब आकाश को हटाया गया तो तेजप्रताप ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन