Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

6th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

'ये सुअर का घर, यहां रहना एक अभिषाप' : गुरुग्राम में गंदगी पर भड़की फ्रांसीसी महिला; जेट एयरवेज के पूर्व CEO और केंद्रीय मंत्री भी जता चुके हैं नाराजगी

News Affair Team

Thu, Jul 24, 2025

गुरुग्राम.

हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम एक बार फिर अपनी गंदगी और अव्यवस्थित नगर निकाय व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। इस बार आवाज़ उठाई है एक फ्रांसीसी महिला मैथिडे आर ने, जो लंबे समय से गुरुग्राम में रह रही हैं और एक भारतीय से शादी कर चुकी हैं।

मैथिडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर गुरुग्राम की जलभराव और कचरे की तस्वीरें पोस्ट कर गुस्सा ज़ाहिर किया। उन्होंने गुरुग्राम की तुलना 'सुअर के घर' से की और कहा कि “यहां रहना किसी अभिशाप से कम नहीं है।”

मैथिडे आर ने क्या कहा?

“गुरुग्राम एक शानदार शांत आधुनिक शहर हो सकता था, लेकिन यह अब कूड़े के ढेर में बदल चुका है। लोग यहां खुद को अभिशप्त महसूस कर रहे हैं। पुराने दोस्त भारत छोड़ रहे हैं, लेकिन जो यहां फंसे हैं, उनके लिए कोई उम्मीद नहीं है।टैक्स देकर लोग बेहतर जीवन की उम्मीद करते हैं, लेकिन उन पैसों से अफसरों के महल बन रहे हैं। गुरुग्राम में अगर आप घर से बाहर निकलें, तो गंदे पानी और गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। यह शहर अब रहने लायक नहीं बचा है। कचरे की जलन और प्रदूषण कैंसर तक दे सकता है, लेकिन कोई जवाबदेही नहीं है।”

मैथिडे का सोशल मीडिया प्रोफाइल

मैथिडे एनीमल और एन्वायरनमेंट लवर हैं। उनके X पर 506 फॉलोअर्स और 313 पोस्ट हैं, जिनमें अधिकतर पर्यावरण से जुड़ी हैं। उनके वीडियोज़ में भी स्वच्छता और जैव विविधता को लेकर चिंता व्यक्त की गई है।

जेट एयरवेज के पूर्व CEO ने भी जताई थी चिंता

18 दिन पहले जेट एयरवेज के पूर्व CEO संजीव कपूर ने भी गुरुग्राम के सेक्टर-44 में फैले कचरे की तस्वीरें X पर पोस्ट करते हुए लिखा था- महीनों बाद भी हालात बद से बदतर हो गए हैं, यह शर्म की बात है।"

उन्होंने हरियाणा सरकार और नगर निगम को टैग करते हुए पूछा, "क्या आप ऐसे हालातों में डिज्नीलैंड बनाना चाहते हैं?" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस विषय में तत्काल हस्तक्षेप की अपील की थी।

केंद्रीय मंत्री भी जता चुके हैं नाराजगी

करीब दो माह पहले केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति पर अफसरों को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने इसे "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की फजीहत" बताया और कहा कि हर साल एक ही समस्या क्यों दोहराई जाती है, इसका जवाब मिलना चाहिए।

गंभीर सवाल खड़े करती है ये स्थिति

  • क्या साइबर सिटी कहलाने वाला गुरुग्राम वास्तविक रूप में स्मार्ट सिटी बन पाया है?

  • स्वच्छ भारत अभियान का असर जमीनी स्तर पर क्यों नहीं दिखता?

  • स्थानीय निकायों और नगर निगम की जवाबदेही किसके प्रति है – जनता या सिर्फ राजनीति के प्रति?

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन