Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

6th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर वॉर : कांग्रेस बोली- नरेंदर सरेंडर नहीं होना था; BJP का पलटवार- राहुल को बताया नए दौर का मीर जाफर

News Affair Team

Wed, Jun 4, 2025

नई दिल्ली।

"ऑपरेशन सिंदूर" को लेकर सियासी गलियारों में अब जंग ज़ुबानी नहीं, पोस्टरों में लड़ी जा रही है। कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर उस समय और तेज़ हो गया जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे "सरेंडर" करते हुए दिखाया। वहीं जवाब में भाजपा ने राहुल गांधी की तस्वीर पाकिस्तानी आर्मी चीफ के साथ मिक्स कर 'मीर जाफर' करार दिया।

मंगलवार देर रात कांग्रेस ने एक ग्राफिक पोस्टर जारी किया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को फ़ोन पर सरेंडर करने को कहते हैं, और जवाब में मोदी कहते हैं, “जी हजूर। इस पोस्टर में कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए लिखा, “नरेंदर सरेंडर नहीं होना था।

भाजपा ने राहुल गांधी को बताया 'नए दौर का मीर जाफर'

कांग्रेस के पोस्टर का जवाब देर रात 11 बजे भाजपा की ओर से असम के मंत्री अशोक सिंघल ने दिया। उन्होंने राहुल गांधी की फोटो को पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ मिक्स कर पोस्ट किया, जिसमें राहुल को "निशान--पाकिस्तान" पहनाते हुए दिखाया गया। इसके नीचे लिखा था- "वन एजेंडा, वन ड्रीम"

यह संदेश भाजपा का यह संकेत था कि राहुल और पाकिस्तान की सोच एक जैसी है।

20 मई को भी भिड़े थे दो दल

इससे पहले 20 मई को भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी को पाकिस्तान आर्मी चीफ के साथ मिक्स करते हुए "मीर जाफर" बताया था। जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को "जयचंद" कहते हुए पलटवार किया था।

राहुल बोले- "एक फोन आया और नरेंद्र जी सरेंडर हो गए"

राहुल गांधी ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित एक सभा में कहा- "डोनाल्ड ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र मोदी ने तुरंत सरेंडर कर दिया। इतिहास गवाह है, भाजपा-आरएसएस हमेशा झुकते हैं। 1971 में कांग्रेस की सरकार ने अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था।"

भाजपा का आरोप- राहुल को सेना की नहीं, दुश्मन की सुविधा की चिंता

अमित मालवीय ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा- "राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई तक नहीं दे पाए, बल्कि बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने एयरक्राफ्ट खो दिए। मगर उन्होंने यह नहीं पूछा कि हमने कितने पाकिस्तानी जेट मारे।"

एक अन्य पोस्टर में राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पीठ पर चढ़े हुए दिखाए गए हैं, जो भारतीय सीमा में झांकते हुए पूछ रहे हैं, "हमने कितने एयरक्राफ्ट खोए?" नीचे शहबाज कह रहे हैं – "तेज आवाज़ में पूछो!"

मीर जाफर कौन था?

मीर जाफर 1757 की प्लासी की लड़ाई में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के खिलाफ अंग्रेजों से मिल गया था। इसे भारतीय इतिहास में विश्वासघात का प्रतीक माना जाता है। यही सन्दर्भ आज राहुल गांधी के लिए भाजपा द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।

राहुल गांधी का दोहरा हमला विदेश मंत्री जयशंकर पर

17 और 19 मई को राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को सीधे निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया था कि सरकार ने पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक की जानकारी पहले ही दे दी थी।

राहुल ने कहा- सरकार बताए कि कितने भारतीय विमान गिरे? विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को सूचना दी थी। ये गलती नहीं, अपराध था। देश जानना चाहता है।

विदेश मंत्रालय ने इस बयान का खंडन किया था, जबकि DGMO राजीव घई ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को केवल चेतावनी दी गई थी।

कांग्रेस ने कहा - BJP है 'सिंदूर का सौदागर'

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि- ट्रंप भारत को व्यापार बंद करने की धमकी देते रहे और मोदी जी चुप्पी साधे बैठे रहे। ऑपरेशन सिंदूर असल मेंसिंदूर का सौदाबन गया।खेड़ा ने जयशंकर से फिर पूछा किसरकार बताए कितने विमान खोए गए?”

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन