Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस : CCTV फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट से पुष्टि; आरोपियों के डीएनए सैंपल लिए गए, SIT जांच जारी

News Affair Team

Tue, Jul 1, 2025

कोलकाता.

कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में 25 जून को हुई गैंगरेप की घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा समेत तीन आरोपियों के फ्लूइड, यूरिन और बालों के नमूने मेडिकल जांच के लिए ले लिए हैं। यह प्रक्रिया 30 जून को मेडिकल कॉलेज में लगभग आठ घंटे तक चली।

कोलकाता पुलिस के अनुसार, आरोपी कई दिनों से पीड़िता का पीछा कर रहे थे। कॉलेज में दाखिले के पहले दिन से ही मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा ने पीड़िता को निशाने पर ले लिया था। वारदात की प्लानिंग पहले से की गई थी। फिलहाल, पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है कि अगर किसी ने पीड़िता की पहचान उजागर की, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कॉलेज ने किया सस्पेंशन, SIT कर रही है जांच

कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मनोजीत मिश्रा सहित प्रमित मुखर्जी और जैद अहमद को सस्पेंड कर दिया है। जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने 9 सदस्यीय SIT गठित की है, जो घटनास्थल, गार्ड रूम और यूनियन रूम से जुटाए गए सबूतों की फोरेंसिक जांच कर रही है।

वीडियो सबूत और ब्लैकमेलिंग की साजिश

मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इससे पहले भी कॉलेज की अन्य छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न किया था। इन घटनाओं के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। इस बार भी आरोपियों के कब्जे से 1.5 मिनट का वीडियो मिला है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

हाईकोर्ट में CBI जांच की मांग

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में सोमवार को जनहित याचिका दायर की गई। याचिका में मामले की CBI जांच की मांग की गई है, खासकर इसलिए क्योंकि मुख्य आरोपी का संबंध राज्य की सत्ताधारी पार्टी TMC से जोड़ा जा रहा है। याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि पीड़िता को मुआवजा दिया जाए और सरकारी संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सिविल वॉलंटियर तैनात किए जाएं।

CCTV और मेडिकल रिपोर्ट ने खोली पोल

पुलिस द्वारा जब्त किए गए CCTV फुटेज में देखा गया कि कैसे पीड़िता को जबरदस्ती गार्ड के कमरे में ले जाया गया। फुटेज दोपहर 3:30 बजे से रात 10:50 बजे तक की है। मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि हुई है। पीड़िता के शरीर पर मारपीट, खरोंच और काटने के निशान पाए गए हैं।

प्रशासनिक चूक पर उठे सवाल

लॉ कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल नयना चटर्जी ने स्वीकार किया कि मनोजीत मिश्रा को कुछ महीने पहले ही अस्थायी फैकल्टी मेंबर के तौर पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज को घटना की जानकारी मीडिया से मिली। यह भी कहा कि पुलिस ने परिसर में जांच के दौरान गार्ड को भी सूचित न करने के लिए कहा था।

दूसरा बड़ा मामला: RG Kar मेडिकल कॉलेज का रेप-मर्डर केस

इस घटना ने लोगों को 2024 में कोलकाता के RG Kar हॉस्पिटल में हुए रेप-मर्डर की याद दिला दी। उस समय भी एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी की गई थी। दोषी संजय रॉय को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। इस मामले के बाद स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं।

कोलकाता गैंगरेप केस से एक बार फिर से छात्राओं की सुरक्षा, संस्थानों की जवाबदेही और राजनीतिक प्रभाव पर सवाल उठे हैं। सोशल मीडिया पर #JusticeForVictim, #KolkataRapeCase जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या इस केस में पीड़िता को समय पर न्याय मिल पाता है या यह भी एक लंबी न्यायिक लड़ाई का हिस्सा बन जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन