Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

भाई दूज पर बहनों को ₹1500 का दिवाली उपहार : MP में उद्योगों में काम करने पर युवाओं को ₹5000; लाड़ली बहनों को ₹6000 की प्रोत्साहन राशि

News Affair Team

Fri, Jul 25, 2025

भोपाल.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के अचारपुरा में 6 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करते हुए राज्य के युवाओं और बहनों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देना अपनी पहली प्राथमिकता मानती है, और इसी दिशा में कार्य कर रही है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह भी घोषणा की कि भाई दूज पर लाड़ली बहनों को ₹1500 की राशि प्रदान की जाएगी, जो दीपावली और भाई दूज पर विशेष उपहार के रूप में दी जाएगी।

 युवाओं को मिलेगा 5000 रोजगार प्रोत्साहन

सीएम ने ऐलान किया कि मध्यप्रदेश के युवाओं को जो उद्योगों में कार्य कर रहे हैं, उन्हें ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे केवल रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं का आत्मबल भी मजबूत होगा।

 उद्योगों में काम करने वाली लाड़ली बहनों को 6000

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लाड़ली बहनें उद्योगों में काम कर रही हैं, उन्हें ₹6000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके अलावा, घर में कार्यरत बहनों को भी ₹3000 प्रतिमाह की सहायता दी जाएगी। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की एक मजबूत पहल है।

रक्षा मंत्री करेंगे कोच निर्माण फैक्ट्री का शिलान्यास

सीएम ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 अगस्त को भोपाल आएंगे और यहां वंदे भारत और मेट्रो कोच निर्माण यूनिट की आधारशिला रखेंगे। यह फैक्ट्री रेलवे को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

कारखाने हमारे मंदिर हैं” – मुख्यमंत्री यादव

सीएम यादव ने कहा- "हमारे उद्योग-कारखाने मेहनत के मंदिर हैं, जो प्रदेश की समृद्धि और जनता के कष्टों को दूर करने का माध्यम हैं।"

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों का जाल फैलाया जा रहा है ताकि युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़े।

उद्योग स्थापित करने के लिए उम्र नहीं होगी बाधा

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब उद्योग स्थापित करने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होगी। युवा हों या वरिष्ठ नागरिक, हर कोई उद्योग की स्थापना कर सकता है।

मध्यप्रदेश की प्रतिभा पहुंचा रही है उत्पाद विदेशों तक

डॉ. यादव ने अचारपुरा की फैक्ट्रियों का ज़िक्र करते हुए बताया कि यहां ऐसी जैकेट्स बन रही हैं जो अमेरिका और अन्य देशों को निर्यात हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कपास और वस्त्र गुणवत्ता के मामले में विश्वविख्यात हैं।

विदेशों से निवेश ला रही है सरकार

राज्य सरकार ने देश-विदेश में इंडस्ट्री रोड शो आयोजित किए हैं। इससे कई देशों जैसे यूके, दुबई, स्पेन, जर्मनी और जापान से निवेश लाया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन