Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th October 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दल का सूपड़ा साफ, काशी में दोनों सीटें हारी BJP

लाइट बंद करावाकर पुलिस ने घेरा गांव; नोटो की गिनती जारी, 2 हिरासत में

हमारे जवाई हैं, समझाकर माफी मंगवा लेंगे; उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने पर विवाद

बैतूल, पन्ना, हरदा और आलीराजपुर को मिले नए SP; किसान आंदोलन के बाद बदले अफसर

छत्तीसगढ़ में रात 8:02 बजे दिखेगा चांद, रायपुर में 8:18 बजे चंद्रोदय

MP में 12 IPS अधिकारियों के तबादले : बैतूल, पन्ना, हरदा और आलीराजपुर को मिले नए SP; किसान आंदोलन के बाद बदले अफसर

News Affair Team

Thu, Oct 29, 2026

भोपाल.

मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात गृह विभाग ने 12 IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इसके तहत बैतूल, पन्ना, हरदा और आलीराजपुर में नए पुलिस अधीक्षक (SP) पदस्थ किए गए हैं। नर्मदापुरम के SP साईकृष्ण एस. थोटा को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है, जबकि भोपाल में ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी भी बदली गई है।

तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय, विशेष सशस्त्र बल की वाहिनियों और प्रशिक्षण संस्थानों में पदस्थ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। नर्मदापुरम और पन्ना में किसान आंदोलनों से जुड़े घटनाक्रमों के बाद SP स्तर पर हुए बदलाव भी इस सूची में शामिल हैं।

किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?

किसान आंदोलन के बाद नर्मदापुरम और पन्ना में बदलाव

नर्मदापुरम में किसान आंदोलन को नियंत्रित करने के मामले में राज्य सरकार ने पहले कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटाया था। अब SP साईकृष्ण एस. थोटा को भी जिले से हटाकर पुलिस मुख्यालय में AIG पदस्थ किया गया है। उनकी जगह उज्जैन की 32वीं वाहिनी के कमांडेंट दीपक कुमार शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पन्ना में केन-बेतवा परियोजना के विरोध में किसानों के प्रदर्शन के बाद कलेक्टर उषा परमार को हटाया गया था। अब SP निवेदिता नायडू को भी जिले से हटाकर सागर स्थित 10वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल का कमांडेंट बनाया गया है। उनकी जगह इंदौर में साइबर SP रहे सब्यसाची सराफ पन्ना के नए SP होंगे।

हरदा में भी SP शशांक को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उनकी जगह भोपाल में SP रेल रहे अंकित जायसवाल को हरदा का नया SP बनाया गया है।

आलीराजपुर के SP बने DIG, EOW से समर वर्मा को जिम्मेदारी

आलीराजपुर के SP रघुवंश कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है। उनकी जगह उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के SP समर वर्मा जिले की कमान संभालेंगे।

बैतूल में वीरेंद्र जैन की जगह पुलिस मुख्यालय में AIG अमित सक्सेना को SP बनाया गया है। वीरेंद्र जैन को भोपाल में पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) की जिम्मेदारी दी गई है।

अभिषेक आनंद को PTC इंदौर का अतिरिक्त प्रभार

अभिषेक आनंद को इंदौर की 15वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल का कमांडेंट बनाया गया है। इसके साथ उन्हें पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC), इंदौर के SP का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। PTC इंदौर में पहले से पदस्थ SP वाहिनी सिंह का नाम इस तबादला सूची में शामिल नहीं है।

हाल में देवास और सागर में भी बदले गए थे पुलिस अधिकारी

जहरीली शराब से मौतों के मामलों के बाद राज्य सरकार ने देवास और सागर में भी कलेक्टर-SP स्तर पर बदलाव किए थे। दोनों जिलों के SP पुनीत गहलोत और अनुराग सुजानिया को पुलिस मुख्यालय में AIG पदस्थ किया गया था। देवास में आबकारी विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई थी।

तीन अधिकारियों को SP की जिम्मेदारी

अमित सक्सेना, सब्यसाची सराफ और समर वर्मा को इस सूची में SP पद की जिम्मेदारी मिली है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, तीनों को जुलाई 2026 में IPS अवॉर्ड हुआ था और सितंबर में 2016 बैच का कैडर आवंटित किया गया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन