Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

27th October 2026

ब्रेकिंग

बस्तर, सुकमा सहित 4 जिलों में रेड अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

पहले ऐच्छिक छुट्टी थी, अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा सामान्य अवकाश

958 अफसरों का सर्विस अलॉटमेंट रुका; 14 साल की भर्तियों पर असर पड़ने की आशंका

रिटायर्ड सचिवालय कर्मचारी, कारोबारी बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या; आरोपी हिरासत में

पटना में भाषण के दौरान बिगड़े कांग्रेस अध्यक्ष के बोल; शिकायत दर्ज, BJP ने कहा- माफी मांगें

छत्तीसगढ़ में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश : पहले ऐच्छिक छुट्टी थी, अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा सामान्य अवकाश

News Affair Team

Mon, Oct 26, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए दीपावली के बाद एक और छुट्टी को लेकर राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को अब सार्वजनिक यानी सामान्य अवकाश रहेगा। पहले यह छुट्टी ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल थी, लेकिन शासन ने आदेश जारी कर इसकी श्रेणी बदल दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बदलाव के बाद 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में सामान्य अवकाश रहेगा। इससे कर्मचारियों को त्योहार के दिन छुट्टी का लाभ मिलेगा।

ऐच्छिक अवकाश की सूची से हटाकर सामान्य छुट्टी में किया शामिल

राज्य शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक GENS-2101/3340/2026-GAD-5 के जरिए यह संशोधन किया है। इससे पहले 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना में 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था।

अब शासन ने पुराने आदेश में बदलाव करते हुए इस दिन को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल कर दिया है। यानी यह अब केवल ऐच्छिक छुट्टी नहीं रहेगी।

सोमवार को रहेगी छुट्टी

गोवर्धन पूजा का अवकाश सोमवार, 9 नवंबर 2026 को रहेगा। राज्य सरकार के इस फैसले से संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में कामकाज अवकाश के प्रावधानों के अनुसार प्रभावित रहेगा। सरकार के संशोधित आदेश के बाद अब कर्मचारियों को गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश मिलेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन