Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

5th October 2026

ब्रेकिंग

जंतर-मंतर प्रदर्शन में बदसलूकी का दावा; जांच क्राइम ब्रांच के पास

भारतीय पायलट पर ‘क्रैश एक्स’ से हमला; स्मित बोले- हमलावर ने नमाज के बहाने कुल्हाड़ी मारी

अनजान लोगों-सेवादारों पर भरोसा न करें; धाम के 5 किमी क्षेत्र की जिम्मेदारी उनकी नहीं

107 बसें, 850 गांव जुड़े, 13 जिलों में 5,300 किमी रूट; हर दिन 17 हजार किमी से ज्यादा यात्रा

मस्क ने शिवॉन जिलिस से रिश्ता खत्म किया; 4 बच्चों के हैं माता-पिता, बोलीं- कोई चेतावनी नहीं मिली

फ्लाईदुबई हमले के आरोपी की अल-कायदा ने की तारीफ : भारतीय पायलट पर ‘क्रैश एक्स’ से हमला; स्मित बोले- हमलावर ने नमाज के बहाने कुल्हाड़ी मारी

News Affair Team

Sun, Oct 4, 2026

दुबई / तेल अवीव.

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर जांच और गंभीर हो गई है।

UAE के अटॉर्नी जनरल के मुताबिक, हमलावर ने विमान में आपात स्थिति के लिए रखी जाने वाली ‘क्रैश एक्स’ से कैप्टन पर हमला किया और विमान पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की। अब सामने आया है कि अल-कायदा से जुड़े एक प्रकाशन ने हमले के आरोपी की तारीफ की है और विमान हमलों को लेकर उकसाने वाली अपील की है।

हमले के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद विमान में मौजूद अन्य क्रू और यात्रियों को अंदर पहुंचकर आरोपी को काबू करने का मौका मिला। दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान का नियंत्रण संभाला और इसे सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंड कराया गया। विमान में 174 लोग सवार थे।

अल-कायदा से जुड़े प्रकाशन में आरोपी की तारीफ

रिपोर्टों के मुताबिक, अल-कायदा से जुड़े प्रकाशन अल-बयान में फ्लाईदुबई की घटना का जिक्र करते हुए हमलावर की तारीफ की गई है। प्रकाशन में अमेरिका, इजराइल और उन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील की गई है, जिन्हें संगठन इस्लाम के खिलाफ मानता है।

रिपोर्ट में 11 सितंबर 2001 के अमेरिका में हुए आतंकी हमलों का भी संदर्भ दिया गया है। इसके साथ फ्लाईदुबई की घटना से जुड़ी तस्वीर का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।

हालांकि, आरोपी के अल-कायदा से सीधे संगठनात्मक संबंध होने की पुष्टि जांच पूरी होने से पहले नहीं की गई है। UAE और संबंधित एजेंसियां उसके मकसद, संपर्कों और संभावित चरमपंथी संबंधों की जांच कर रही हैं।

विमान को इजराइल में क्रैश करने की आशंका

जांच से जुड़े दावों के मुताबिक, अल-हमामी ने पूछताछ में विमान को इजराइल में क्रैश करने की इच्छा जाहिर की थी। एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि कैप्टन पर हमला क्या विमान को हाईजैक कर जानबूझकर क्रैश कराने की योजना का हिस्सा था। आरोपी के पास से कथित तौर पर ‘फ्री फिलिस्तीन’ से जुड़े पोस्टर और अन्य सामग्री मिलने की बात भी रिपोर्टों में कही गई है।

30 सितंबर को कॉकपिट में हुआ था हमला

घटना 30 सितंबर की है। फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के करीब ढाई घंटे बाद को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला कर दिया। कैप्टन ने बाद में बताया कि हमले से कुछ मिनट पहले को-पायलट ने प्रार्थना करने की बात कही थी। इसके बाद वह उनके पीछे बैठ गया। कुछ मिनट बाद कैप्टन के सिर के पीछे अचानक जोरदार वार हुआ। इसके बाद लगातार हमले किए गए।

गंभीर चोट के बावजूद स्मित को महसूस हुआ कि विमान तेजी से नीचे जा रहा है। उन्होंने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा खुलते ही बाहर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।

करीब एक मिनट में हजारों फीट नीचे आया विमान

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, हमले के दौरान विमान ने बहुत तेजी से ऊंचाई खोई। इस दौरान विमान हजारों फीट नीचे आ गया। कॉकपिट में संघर्ष के बीच कैप्टन के घायल होने के बावजूद दरवाजा खोलने से दूसरे पायलटों को विमान संभालने का मौका मिला।

विमान में मौजूद दो अन्य पायलट उस समय यात्री के रूप में सवार थे। उन्हें तेल अवीव से वापसी की उड़ान संचालित करनी थी। एविएशन में इस तरह की यात्रा को ‘डेडहेडिंग’ कहा जाता है।

तबुक में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

कॉकपिट का नियंत्रण संभालने के बाद दोनों पायलटों ने विमान को स्थिर किया। इसके बाद मे-डे कॉल की गई और सुरक्षित लैंडिंग के लिए जगह तलाश की गई। विमान को सऊदी अरब के तबुक में उतारा गया।

घटना के समय विमान में 174 लोग सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में उन्हें इलाज के लिए अबू धाबी ले जाया गया।

PM मोदी ने कैप्टन स्मित से की वीडियो कॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से वीडियो कॉल पर बात कर उनके साहस की सराहना की। मोदी ने कहा कि कठिन परिस्थिति में उनकी सूझबूझ और हिम्मत से विमान में सवार लोगों की जान बची।

स्मित ने बताया कि हमले के दौरान उन्हें कुछ ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। उन्हें लगा कि अगर उन्होंने कुछ नहीं किया तो उनकी जान जा सकती है। इसके बाद उन्होंने पूरी ताकत लगाकर कॉकपिट का दरवाजा खोला। उन्होंने यह भी बताया कि मुश्किल समय में वे हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और हमले के दौरान भी इसे पढ़ रहे थे।

नेतन्याहू ने कहा- आप पूरी दुनिया के हीरो

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित से फोन पर बात की। उन्होंने उनकी बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें भारत और इजराइल के लोगों का हीरो बताया। नेतन्याहू ने स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। बातचीत में स्मित ने बताया कि हमले से पहले को-पायलट ने नमाज करने की बात कही थी। इसके करीब 4-5 मिनट बाद उसने पीछे से उन पर हमला कर दिया।

आरोपी को पहले भी पायलट ट्रेनिंग से हटाया गया था

हमाम अल-हमामी ओमान का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 2024 में उसके कथित कट्टरपंथी विचारों को लेकर चिंता जताई गई थी और उसे ओमान एयर की पायलट ट्रेनिंग से हटाया गया था। बाद में उसे एयरलाइन में दूसरी भूमिका दी गई।

रिपोर्टों के मुताबिक, वह पहले रॉयल एयर मैरोक के साथ भी काम कर चुका था और करीब आठ महीने पहले फ्लाईदुबई से जुड़ा था। अब जांच एजेंसियों के सामने बड़ा सवाल यह है कि पहले से उठी सुरक्षा चिंताओं के बावजूद वह फ्लाईदुबई में पायलट के रूप में कैसे नियुक्त हुआ और उसे तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट में को-पायलट की ड्यूटी कैसे मिली।

जांच का फोकस- मकसद और कट्टरपंथी कनेक्शन

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर जांच और गंभीर हो गई है। UAE के अटॉर्नी जनरल के मुताबिक, हमलावर ने विमान में आपात स्थिति के लिए रखी जाने वाली ‘क्रैश एक्स’ से कैप्टन पर हमला किया और विमान पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की। अब सामने आया है कि अल-कायदा से जुड़े एक प्रकाशन ने हमले के आरोपी की तारीफ की है और विमान हमलों को लेकर उकसाने वाली अपील की है।

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें... 33 हजार फीट पर को-पायलट ने भारतीय कैप्टन पर किया हमला

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन