श्रीलीला की ब्राइडल लुक तस्वीरें वायरल : साउथ एक्ट्रेस की कार्तिक आर्यन संग अफेयर की खबरों के बीच मची हलचल; उड़ी फैंस की नींद
News Affair Team
Sat, May 31, 2025
नई दिल्ली.
साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला की दुल्हन जैसे पारंपरिक लुक की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हल्दी, कुमकुम और सिंदूर में सजी-धजी श्रीलीला की इन तस्वीरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। खास बात यह है कि कार्तिक आर्यन संग उनके अफेयर की खबरों के बीच इन तस्वीरों का सामने आना चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि ये तस्वीरें किसी निजी समारोह की हैं या फिर उनकी आगामी फिल्म का हिस्सा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सीन उनकी और कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म का हो सकता है।


पिंक सूट और साड़ी में ट्रेडिशनल अवतार
वायरल हो रही तस्वीरों में श्रीलीला को गुलाबी रंग के सूट और एक अन्य तस्वीर में पेस्टल ब्लू-क्रीम रंग की साड़ी पहने देखा गया। उन्होंने अपने लुक को झुमकों, मांग टीका और पारंपरिक मेकअप के साथ पूरा किया है, जो उन्हें पूरी तरह दुल्हन की तरह दिखा रहा है।
कार्तिक और श्रीलीला की कैमिस्ट्री बनी चर्चा का विषय
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला दोनों एक साथ अपनी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। शूटिंग के दौरान दोनों की बॉन्डिंग को लेकर अफेयर की चर्चाएं शुरू हुई थीं। खबरें तो यहां तक हैं कि श्रीलीला को हाल ही में कार्तिक के एक फैमिली फंक्शन में भी देखा गया था, जहां वह पूरे जोश के साथ डांस कर रही थीं और कार्तिक उन्हें रिकॉर्ड कर रहे थे।

करण जौहर ने उठाया था बहू का सवाल, मम्मी ने दी खास प्रतिक्रिया
आईफा अवॉर्ड्स 2025 के दौरान एक दिलचस्प पल तब आया जब कार्तिक के को-होस्ट और फिल्ममेकर करण जौहर ने उनकी मां माला तिवारी से पूछा कि उन्हें बेटे के लिए कैसी बहू चाहिए। दर्शकों ने जोर से अनन्या पांडे का नाम लिया, लेकिन कार्तिक की मां ने मुस्कुराते हुए कहा, “घर की डिमांड एक बहुत अच्छी डॉक्टर है।”
दिलचस्प बात यह है कि श्रीलीला फिल्मों के साथ-साथ डॉक्टर बनने की पढ़ाई भी कर रही हैं। कार्तिक के परिवार में भी डॉक्टरों का बोलबाला है—उनकी मां गायनोकॉलोजिस्ट हैं, पिता बच्चों के डॉक्टर और बहन मेडिकल स्टूडेंट। ऐसे में मम्मी की पसंद और श्रीलीला की प्रोफाइल में अनजाना सा मेल नजर आता है।
दिवाली पर रिलीज़ होगी फिल्म, टाइटल पर सस्पेंस बरकरार
श्रीलीला और कार्तिक आर्यन की फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ दिनों पहले सामने आया था, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म आशिकी सीरीज़ का हिस्सा हो सकती है। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं और प्रोडक्शन भूषण कुमार व कृष्ण कुमार के हाथ में है। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
क्या वाकई में दुल्हन बनी हैं श्रीलीला?
तस्वीरों को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है कि यह असली शादी की तस्वीरें हैं या फिर फिल्मी सीन का हिस्सा। जब तक इसकी पुष्टि नहीं होती, फैंस के बीच कन्फ्यूजन और एक्साइटमेंट दोनों बरकरार रहेंगे।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन