Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

8th August 2026

ब्रेकिंग

10 महीने की बच्ची रोई तो घोंट दिया गला; 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

NSA में गिरफ्तार आरोपी के समर्थन में सड़क पर उतरे परिजन; पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी

99% बारिश पूरी; सारंगढ़ में झमाझम तो सरगुजा में अब भी सूखे जैसे हालात

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

करन औजला के गानों पर झूमे विराट कोहली : कहा- 'विनिंग स्पीच' मेरे लिए खास; गुरुग्राम में किया अपना ‘One8’ ग्रैंड लॉन्च

News Affair Team

Mon, Jun 22, 2026

गुरुग्राम.

क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार रात अपने लाइफस्टाइल ब्रांड ‘One8’ का भव्य लॉन्च किया। यह इवेंट द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल एक्स्पो एंड कन्वेंशन सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोग मौजूद रहे।

इस खास मौके पर मशहूर पंजाबी सिंगर करन औजला भी शामिल हुए। मंच पर करन औजला ने अपने कई हिट गाने प्रस्तुत किए और विराट कोहली के लिए उनका लोकप्रिय ट्रैक ‘विनिंग स्पीच’ भी गाया। इस दौरान माहौल पूरी तरह म्यूजिक और एनर्जी से भर गया।

कार्यक्रम में विराट कोहली ने भी करन औजला के साथ स्टेज पर खास पल साझा किए। ‘औजला दे कन्ना विच नट्टियां’ लाइन पर कोहली ने उनके साथ स्टेप भी किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। बाद में विराट स्टेज पर बैठकर पूरे कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।

कोहली बोले- मैच से पहले सुनता हूं ‘विनिंग स्पीच’

इवेंट के दौरान विराट कोहली ने कहा कि वे करन औजला के बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा कि उनके गानों में भावनाएं और संघर्ष की कहानी साफ झलकती है।

कोहली ने बताया,

'विनिंग स्पीच’ मेरे लिए बहुत खास गाना है। मैं इसे अपने सफर से जोड़कर देखता हूं। मैच से पहले भी मैं इसे कई बार सुन चुका हूं।

प्राइवेट जेट से पहुंचे दोनों सेलेब्रिटी

जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में शामिल होने के लिए विराट कोहली और करन औजला प्राइवेट जेट से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर इवेंट स्थल तक दोनों की मौजूदगी चर्चा में रही।

इवेंट के दौरान कोहली ने अपने ब्रांड ‘One8’ की टीम के साथ भी बातचीत की। बताया गया कि इस लॉन्च में करीब 5 हजार लोग शामिल हुए।

क्या है विराट का ‘One8’ ब्रांड

‘One8’ विराट कोहली का स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 2017 में हुई थी। इसका नाम उनके जर्सी नंबर 18 से लिया गया है।

यह ब्रांड स्पोर्ट्सवियर कंपनी PUMA के साथ मिलकर शुरू किया गया था। इसके तहत जूते, टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक पैंट और अन्य फिटनेस व लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। ब्रांड का फोकस फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन