Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th June 2026

ब्रेकिंग

मोहन कैबिनेट ने इंदौर मेट्रो की बढ़ी लागत और नई स्वास्थ्य नीति को भी दी मंजूरी

राजस्थान कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई; NDPS रेड का दावा, पर जांच में नहीं मिले कई रिकॉर्ड

NEET री-एग्जाम के तनाव में दी जान; सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा आई लव यू

चीन निर्मित हथियार और हेरोइन बरामद; ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हुई सप्लाई

अखिलेश यादव बोले- भगवान की FIR बड़ी होगी; SIT दूसरे दिन भी जांच में जुटी

'किसी के साथ सोने से मना करो तो रिप्लेसमेंट' : एक्ट्रेस आंचल खुराना बोलीं- टीआरपी के नाम पर कलाकारों पर दबाव; संचिता उगले सुसाइड से हंगामा

News Affair Team

Tue, Jun 16, 2026

मुंबई.

22 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के कथित सुसाइड केस ने टीवी इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस आंचल खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री के भीतर चल रहे दबाव, प्रतिस्पर्धा और व्यवहार को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में आंचल खुराना ने कहा कि टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों पर लगातार मानसिक दबाव रहता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा,

एक एक्टर ने सुसाइड कर लिया। चैनल को सिर्फ टीआरपी चाहिए, प्रोड्यूसर को बजट बचाना है और दर्शकों को एंटरटेनमेंट। लेकिन क्या किसी ने सोचा है कि एक एक्टर किन हालातों से गुजरता है?

“रिप्लेसमेंट का डर हर वक्त रहता है”

आंचल ने अपने बयान में आगे कहा कि इंडस्ट्री में कलाकारों को बेहद अस्थिर माहौल में काम करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटी-छोटी बातों पर रिप्लेसमेंट का डर बना रहता है।
उनके मुताबिक,

अगर आप किसी बात पर सहमत नहीं होते, किसी तरह का समझौता नहीं करते या अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट बचाते हैं, तो आपको आसानी से रिप्लेस कर दिया जाता है।

चैनल और प्रोड्यूसर्स पर गंभीर आरोप

आंचल खुराना ने यह भी कहा कि चैनल और प्रोड्यूसर्स अक्सर केवल मुनाफे और टीआरपी पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बेहतर परफॉर्मेंस होने के बावजूद कलाकारों को मामूली बजट या अन्य कारणों से बाहर कर दिया जाता है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि इंडस्ट्री में कई बार पर्सनल रिलेशन और दबाव भी फैसलों को प्रभावित करते हैं, जिससे नए और छोटे कलाकारों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो जाता है।

मुश्किल समय में परिवार को सहारा बनाने की सलाह

वीडियो में आंचल ने कलाकारों को सलाह दी कि जब मानसिक दबाव बहुत बढ़ जाए, तो परिवार और अपने लोगों का सहारा लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने खुद भी डिप्रेशन और स्ट्रेस का सामना किया है और ऐसे समय में अपनों का साथ सबसे अहम होता है।

संचिता उगले केस ने बढ़ाई चिंता

टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में नजर आ चुकीं 22 वर्षीय अभिनेत्री संचिता उगले का शव रविवार रात उनके घर में सीलिंग फैन से लटका मिला था। पुलिस के अनुसार, घटना के समय वह घर में अकेली थीं और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

मुंबई पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। परिवार ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

यह खबर भी पढ़ें... 'वागले की दुनिया' एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन