Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

23rd July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

'बस्तर में सबसे बड़ा खतरा धर्मांतरण' : पंडित धीरेंद्र शास्त्री जशपुर में चर्च के सामने करेंगे कथा; दिल्ली से वृंदावन तक करेंगे पदयात्रा

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

बिलासपुर/जशपुर.

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि भारत में धर्मांतरण का सबसे बड़ा खतरा बस्तर क्षेत्र में है। उन्होंने घोषणा की कि वे जशपुर में एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के ठीक सामने कथा करेंगे। शास्त्री जी ने यह बातें बिलासपुर में कही, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया और हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे, लेकिन उससे पहले 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक एक विशाल पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य देश में सनातन संस्कृति का प्रचार और धर्मांतरण के विरुद्ध जनजागरण बताया गया है।

माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई पर सरकार को साधुवाद

धीरेंद्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बस्तर में माओवादियों और नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए साधुवाद दिया।
उन्होंने कहा- हमारा आग्रह है कि नक्सली भी भारत को भारत रहने दें। मुख्यधारा में आकर भारत की परंपरा से जुड़ें, ताकि हम विदेशी ताकतों से लड़ सकें और अखंड भारत का निर्माण हो सके।

जशपुर में धर्म-संवाद का मंच

जशपुर में प्रस्तावित कथा को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि यह केवल आध्यात्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति और अस्मिता की रक्षा का अभियान है। उनका कहना है कि वहां सनातन धर्म की शिक्षा, जागरूकता और विचार विमर्श होगा, जो क्षेत्र में बढ़ते धर्मांतरण के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन