Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

12th September 2026

ब्रेकिंग

इलेक्ट्रीशियन की ट्रेनिंग लेकर Foxconn पहुंचीं, ₹20 हजार महीने का जॉब ऑफर

प्राइवेट स्पॉन्सर्ड टूर पर रोक; ज्योति मल्होत्रा केस के बाद सख्ती

16 साल की लड़की का पीछा करने, बार-बार कॉल और मारपीट का आरोप; जुलाई में हुए थे गिरफ्तार

CM साय ने परिवार के साथ देखी फिल्म; बोले- नई पीढ़ी को संत परंपरा और जीवन मूल्यों से जोड़ेगी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- धार्मिक नारों से इसकी तुलना नहीं; तौकीर रजा की जमानत खारिज

‘हनुमान अंश’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री : CM साय ने परिवार के साथ देखी फिल्म; बोले- नई पीढ़ी को संत परंपरा और जीवन मूल्यों से जोड़ेगी

News Affair Team

Fri, Sep 11, 2026

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में परिवार के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ विभिन्न निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष भी फिल्म देखने पहुंचे।

CM बोले- ऐसी फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली प्रेरणादायी फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। फिल्म को टैक्स फ्री करने से प्रदेश के ज्यादा दर्शक इसे देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि खासतौर पर युवाओं को भारत की समृद्ध संत परंपरा और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिलेगा।

‘मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा ने समाज को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और आध्यात्मिकता का रास्ता दिखाया है। संतों ने अपने जीवन और आचरण से मानवता तथा लोककल्याण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा का जीवन इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।

प्रेम, सेवा और भक्ति पर जोर

साय ने कहा कि नीम करौली बाबा ने सरल शब्दों और सहज जीवन के माध्यम से प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश दिया। उनके विचारों में मानवता और सभी के प्रति समान भाव को विशेष महत्व मिला। मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाबा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देने की क्षमता रखते हैं।

सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं

फिल्म की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इसके जरिए समाज तक विचार, संस्कार और प्रेरणा भी पहुंचाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा पर आधारित सकारात्मक फिल्में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और मानवीय मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

सेवा और सद्भाव के मूल्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक शक्ति हजारों वर्षों पुरानी परंपराओं और जीवन मूल्यों में निहित है। सेवा, करुणा, सद्भाव और मानव कल्याण जैसे मूल्यों को आगे बढ़ाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में इन मूल्यों को सरल और प्रभावी तरीके से समाज तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।

नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा तथा सेवा और भक्ति के संदेश पर आधारित है। फिल्म देखने के दौरान मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विभिन्न निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्षों सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन