Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 2 नई ट्रेन का शुभारंभ; रायपुर में बनेगी 300 इलेक्ट्रिक इंजनों की मेंटेनेंस फैसिलिटी

बच्ची 5 महीने की गर्भवती हुई; बैगा गिरफ्तार, POCSO में केस

एक महीने पहले DGCA को बतानी होगी कीमत; इमरजेंसी में सरकार कर सकेगी दखल

मस्जिद में अश्लील हरकत का आरोप; बांग्लादेश सरकार बोली- सजा से पहले हमें जानकारी नहीं दी गई

भारतीय सामानों को मिलेगी 100% ड्यूटी-फ्री एंट्री; 15 साल में ₹1.90 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य से 647.3 मिमी ज्यादा बारिश : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा पानी बरसा; 13 जिलों में आंकड़ा औसत से ऊपर

News Affair Team

Sun, Aug 9, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मानसून इस बार अब तक सामान्य से बेहतर रहा है। 1 जून से 9 अगस्त तक प्रदेश में औसतन 647.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत बारिश 641.3 मिमी से अधिक है। राज्य में अब तक सामान्य वर्षा का 100.9% पानी बरस चुका है।

रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा। 9 अगस्त को राज्य में औसतन 27.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का वितरण समान नहीं है। मध्य छत्तीसगढ़ और मैदानी क्षेत्रों में जहां अच्छी बारिश हुई है, वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के कई जिलों में अब भी औसत से कम पानी बरसा है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दर्ज की गई है। यहां अब तक 943.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 93.9% अधिक है।

महासमुंद में सामान्य का 144%, नारायणपुर में 130%, रायपुर में 129.7%, बलौदाबाजार में 128.5%, गरियाबंद में 122.8%, जांजगीर-चांपा में 123.8%, सक्ती में 121.4%, बालोद में 118.5%, मुंगेली में 118.2%, दुर्ग में 111.7%, बिलासपुर में 111.5% और धमतरी में 109.4% बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने के कारण खेतों और जलस्रोतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध है।

10 जिलों में सामान्य के आसपास बारिश

बलरामपुर में सामान्य का 126.7%, राजनांदगांव में 103.1% और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 100.9% बारिश हुई है। वहीं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 99.1%, कोरिया में 96.9%, कोरबा में 96.1%, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 96%, रायगढ़ में 95.9%, दंतेवाड़ा में 93.2% और सूरजपुर में 91.7% बारिश रिकॉर्ड हुई है। इन जिलों में मानसून की स्थिति सामान्य से लेकर संतुलित बनी हुई है।

सुकमा में सबसे कम बारिश

दूसरी ओर, दक्षिण और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है। सुकमा में अब तक सामान्य की सिर्फ 67.7% यानी 602.3 मिमी बारिश हुई है। कांकेर में 69.4%, सरगुजा में 69.5%, बीजापुर में 71.4%, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 72.5%, बस्तर में 74.8%, जशपुर में 75.1%, बेमेतरा में 80.9%, कोंडागांव में 85.2% और कबीरधाम में 86.1% बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में किसान अब भी अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट, जलाशयों पर नजर

बारिश के बीच प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। राज्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष और मौसम विभाग संवेदनशील जिलों, जलाशयों और नदी तटों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन