Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st August 2026

ब्रेकिंग

रामगोपाल अग्रवाल के रायपुर-धमतरी ठिकानों पर 9 घंटे जांच; दुर्ग में बिल्डरों के घर भी दबिश

सूटकेस में शव भरकर एक्सप्रेसवे पर फेंका; 4 साल बाद मां-बाप को उम्रकैद

CWC में युवाओं-किसानों के मुद्दे उठे; छत्तीसगढ़ से भी सीधा कनेक्शन

पुराने रिश्तों के ताने से प्रेग्नेंसी विवाद तक; CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में पति-सास पर आरोप

20 मिनट तक हंगामा, 55 बार गाली देने का दावा; FIR दर्ज

ऑपरेशन थिएटर में गूंजा भरथरी गीत : सीजेरियन के दौरान लोकगायिका हेमलता ने गाया गणेश वंदना; जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

News Affair Team

Wed, Aug 19, 2026

बालोद.

आमतौर पर ऑपरेशन थिएटर का माहौल तनाव और चिंता से भरा होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बालोद में एक लोकगायिका ने इस माहौल को अपने गीत से खुशनुमा बना दिया। गुंडरदेही की लोकगायिका हेमलता पटेल ने सीजेरियन डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन थिएटर में भरथरी गीत गाया। एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद उन्होंने गणेश वंदना से गीत की शुरुआत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हेमलता ने 'पहली मैं सुमिरन गणेश ल, विघ्न-बाधा के हरइया हे...' पंक्तियां गाईं। ऑपरेशन के दौरान मेडिकल टीम अपने काम में जुटी रही और हेमलता भरथरी गीत गाती रहीं। डिलीवरी के बाद उन्होंने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

एनेस्थीसिया के बाद शुरू किया गीत

हेमलता पटेल गुंडरदेही ब्लॉक की रहने वाली हैं और भरथरी लोकगायिका के रूप में पहचान रखती हैं। वे करीब दो साल से सार्वजनिक मंचों पर लोकगीत प्रस्तुत कर रही हैं।

सोमवार 17 अगस्त को डिलीवरी के लिए उन्हें ग्राम सिवनी स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने सीजेरियन डिलीवरी का फैसला लिया। ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद डॉक्टर प्रदीप साहू और उनकी टीम प्रक्रिया में जुटी। इसी दौरान हेमलता ने मुस्कुराते हुए भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया।

डॉक्टर बोले- ऐसे मौके बहुत कम आते हैं

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर प्रदीप साहू ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में इस तरह का अनुभव कम ही देखने को मिलता है। उनके मुताबिक, हेमलता ने तनावपूर्ण माहौल को अपनी आवाज और सकारात्मक सोच से खुशनुमा बना दिया। मेडिकल टीम अपना काम करती रही और वे गीत गाती रहीं।

रात 11 बजे बेटे को दिया जन्म

सीजेरियन प्रक्रिया सफल रही। सोमवार रात करीब 11 बजे हेमलता ने बेटे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ऑपरेशन के दौरान गीत गाने का यह अनुभव अस्पताल के स्टाफ के लिए भी यादगार बन गया।

क्या है भरथरी गीत?

भरथरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों की प्रमुख लोकगायन परंपराओं में शामिल है। इसमें राजा भर्तृहरि की जीवन-कथा को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। कथा में प्रेम, मोहभंग, वैराग्य और राजपाट त्याग जैसे प्रसंग प्रमुख होते हैं। इस लोकगायन में पारंपरिक रूप से सारंगी, तंबूरा, ढोलक सहित कई लोकवाद्यों का इस्तेमाल किया जाता है।

भरथरी और पंडवानी गायिका के तौर पर पहचान

हेमलता पटेल भरथरी के साथ पंडवानी गायन के लिए भी जानी जाती हैं। उनके लोकगीतों के वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी सामने आते रहे हैं। इस बार ऑपरेशन थिएटर में गीत गाने का वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनके आत्मविश्वास और लोककला के प्रति लगाव की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन