Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

6th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

LIC दे रहा महिलाओं को कमाई का मौका : बीमा सखी योजना में 10वीं पास के लिए मौका, घर बैठे हर महीने कमाए 7 हजार; मेहनत बना सकती है अफसर भी

News Affair Team

Fri, Jun 6, 2025

नई दिल्ली.

अगर आप एक महिला हैं और घर बैठे आत्मनिर्भर बनने की राह तलाश रही हैं, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की बीमा सखी योजना आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें बीमा एजेंट के रूप में प्रशिक्षित कर कमाई का मौका देना है। इस योजना के तहत महिलाओं को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹7,000 तक स्टाइपेंड भी मिलता है।

यह योजना केंद्र सरकार और LIC द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई है। इसका मकसद ग्रामीण और शहरी महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है। योजना के तहत महिलाओं को बीमा से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे अपने इलाके में एलआईसी एजेंट के रूप में कार्य कर सकें।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं को ₹5,000 से ₹7,000 तक का मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है।

  • पहले वर्ष में बिना किसी शर्त ₹7,000 प्रतिमाह

  • दूसरे वर्ष ₹6,000 प्रतिमाह (शर्त: पहले वर्ष की 65% पॉलिसी सक्रिय होनी चाहिए)

  • तीसरे वर्ष ₹5,000 प्रतिमाह (शर्त: दूसरे वर्ष की 65% पॉलिसी सक्रिय रहें)

इसके अलावा सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी कर लेने के बाद महिलाएं कमीशन और इंसेंटिव के रूप में अतिरिक्त कमाई भी कर सकती हैं। पहले साल में ही एक बीमा सखी ₹48,000 तक कमा सकती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • केवल महिलाएं ही पात्र हैं।

  • उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • न्यूनतम योग्यता 10वीं पास।

  • LIC के वर्तमान एजेंट, कर्मचारी या उनके करीबी रिश्तेदार इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन:

  • LIC की वेबसाइट या संबंधित राज्य के ग्रामीण आजीविका मिशन / CSC पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

  • आवश्यक दस्तावेज: आयु प्रमाण पत्र, पता प्रमाण, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक विवरण आदि।

ऑफलाइन:

  • नजदीकी LIC शाखा, CSC सेंटर या पंचायत कार्यालय जाकर आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन के बाद चयनित महिलाओं को SMS/ईमेल के जरिए ट्रेनिंग की जानकारी दी जाती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें बीमा सखी प्रमाणपत्र और LIC एजेंट कोड जारी किया जाता है।

डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का भी मौका

बीमा सखी योजना में महिलाओं को सिर्फ बीमा एजेंट तक सीमित नहीं रखा गया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाएं आगे चलकर डेवलपमेंट ऑफिसर भी बन सकती हैं। ट्रेनिंग में बीमा, वित्तीय साक्षरता, ग्राहक सेवा, और पॉलिसी सेलिंग जैसी सभी जरूरी जानकारियाँ दी जाती हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन