Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

24th August 2026

ब्रेकिंग

2 परीक्षाएं रद्द, सितंबर में दोबारा एग्जाम; छात्रों ने बताया- 5 हजार तक में बिकता था पर्चा

छत्तीसगढ़ में PM आवास की रफ्तार तेज; 4 लाख मकान अभी निर्माणाधीन

सैटेलाइट में हवा में भरेंगे ईंधन, कचरा हटाएंगे रोबोट; स्पेस में बनेंगी दवाइयां

सतीश महाना का वीडियो वायरल; बोले- जहां मैं था, वहां राष्ट्रगान नहीं बजा

4 छात्र घायल, एक लड़की बेहोश; आयोजकों पर FIR

राष्ट्रगान के बीच चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष : सतीश महाना का वीडियो वायरल; बोले- जहां मैं था, वहां राष्ट्रगान नहीं बजा

News Affair Team

Sun, Aug 23, 2026

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रगान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। उन्नाव में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ। वीडियो में महाना राष्ट्रगान के दौरान तिरंगे को सलामी देते, हाथ जोड़ते और फिर मंच के पीछे की ओर जाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे कार से रवाना हो गए। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताते हुए सवाल उठाए हैं। हालांकि, महाना ने सफाई दी है कि जिस जगह उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, वहां राष्ट्रगान नहीं बजाया गया था।

स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे थे महाना

मामला उन्नाव के पूरन नगर स्थित एक स्कूल का है। यहां प्रधानाचार्य परिषद के अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। सतीश महाना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।

पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ। सामने आए वीडियो में महाना कुछ समय तक तिरंगे की ओर अभिवादन करते दिखाई देते हैं। इसके बाद वे वहां से आगे बढ़ते हैं। उनके समर्थक भी उनके पास पहुंचते हैं और पैर छूते नजर आते हैं।

आयोजकों ने कहा- राष्ट्रगान दूसरी जगह बज रहा था

वीडियो सामने आने के बाद कार्यक्रम आयोजकों ने कहा कि जिस स्थान पर महाना मौजूद थे, राष्ट्रगान वहां से काफी दूर बजाया जा रहा था। इसी वजह से वीडियो में वे राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम स्थल से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। महाना ने भी इसी बात को आधार बनाकर अपना पक्ष रखा है।

महाना बोले- गार्ड ऑफ ऑनर के समय राष्ट्रगान नहीं बजता

विवाद पर सतीश महाना ने कहा कि जिस स्थान पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, वहां राष्ट्रगान नहीं बजाया गया था। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान राष्ट्रगान नहीं बजाया जाता।

महाना के मुताबिक, कार्यक्रम में राष्ट्रगान बजाया गया था, लेकिन उस समय वे उस स्थान पर मौजूद नहीं थे जहां राष्ट्रगान हो रहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई व्यक्ति किसी ऐसे कार्यक्रम स्थल से गुजरते समय, जहां राष्ट्रगान बज रहा हो, हर बार रुककर सावधान की मुद्रा में खड़ा हो जाता है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सतीश महाना पर निशाना साधा। उन्नाव कांग्रेस कमेटी के नेता दिनेश शुक्ला ने सवाल किया कि जब विधानसभा अध्यक्ष ने प्रोटोकॉल के तहत गार्ड ऑफ ऑनर लिया, तो राष्ट्रगान के दौरान वहां से जाना क्या राष्ट्रगान का अपमान नहीं है?

कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से भी वीडियो शेयर कर महाना पर निशाना साधा गया और आरोप लगाया गया कि वे राष्ट्रगान पूरा होने से पहले कार्यक्रम स्थल से चले गए।

कार्यक्रम में 40 मिनट रहे, शिक्षा पर दिया संदेश

सतीश महाना शनिवार शाम करीब 4 बजे एसवीएम इंटर कॉलेज के आस्था सभागार पहुंचे थे। वे करीब 40 मिनट कार्यक्रम में रहे। इस दौरान उन्होंने ‘शिक्षा प्रभा’ पुस्तक का विमोचन भी किया।

प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए महाना ने ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान देश के विकास की नींव हैं और संस्थान मजबूत होंगे तो देश भी मजबूत होगा। उन्होंने राम मंदिर के लिए दी गई राशि को भगवान के चरणों में समर्पित बताते हुए उसे वापस मांगने की बात को आस्थावानों के लिए दुखद बताया।

पहले भी पद छोड़ने की बात कह चुके हैं महाना

सतीश महाना हाल ही में विधानसभा में अपने बयान को लेकर भी चर्चा में रहे थे। 5 अगस्त को मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे पर उन्होंने कहा था कि उनके मन में पीड़ा है और उन्हें इस बात पर विचार करना होगा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में उन्होंने जो काम किया, वह उचित था या नहीं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में है और उन्हें यह तय करना होगा कि वे विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी के योग्य हैं या नहीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन