Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

8th September 2026

ब्रेकिंग

कार्यकर्ताओं को 12 हजार और सहायिकाओं को 8 हजार रुपए मिलेंगे; CM योगी आज अयोध्या में करेंगे ऐलान

महंत ने CM साय से जांच की मांग की; कंपनी बोली- 4800 से ज्यादा मीटरों की रीडिंग सही

रूस से जंग के बीच कारोबार को कानूनी बनाने की तैयारी, 30 हजार ड्रोन खरीदने का दावा

72वें समारोह के लिए चुना गया गुजरात का एकता नगर; राष्ट्रपति मुर्मू देंगी पुरस्कार

U-20 टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया; उज्बेकिस्तान की जीत से पक्का हुआ टिकट

यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ेगा : कार्यकर्ताओं को 12 हजार और सहायिकाओं को 8 हजार रुपए मिलेंगे; CM योगी आज अयोध्या में करेंगे ऐलान

News Affair Team

Tue, Sep 8, 2026

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा करेंगे। इसके साथ ही नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।

प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद प्रदेश की 1.89 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़कर 12 हजार रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। वहीं 1.39 लाख सहायिकाओं को अब 6 हजार की जगह 8 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।

71,310 पदों पर हुई भर्ती

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य के मुताबिक प्रदेश में हाल ही में 71,310 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती की गई है। इनमें 21,804 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 49,506 सहायिकाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

सवा तीन लाख से ज्यादा परिवारों को सीधा फायदा

मानदेय बढ़ने का असर प्रदेश की 3.28 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं पर पड़ेगा। सरकार के इस फैसले से इनसे जुड़े परिवारों की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी इलाकों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं से जुड़ी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे में चुनाव से पहले सरकार के इस फैसले को ग्राउंड लेवल पर काम करने वाली महिला कर्मियों को साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

पहले रसोइयों का मानदेय बढ़ाया था

इससे पहले प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों के मानदेय और सुविधाओं में बढ़ोतरी की थी। अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि का ऐलान होने जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक आंगनवाड़ी नेटवर्क की ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सीधी पहुंच होने के कारण इसका सामाजिक और राजनीतिक असर भी व्यापक हो सकता है।

अयोध्या में जुटेंगी 15 हजार महिलाएं

मुख्य कार्यक्रम अयोध्या के GIC मैदान में होगा। यहां अयोध्या मंडल से करीब 12 से 15 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं पहुंचेंगी। राशन वितरण से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

अयोध्या के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने मुख्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

CM योगी का करीब 3 घंटे का अयोध्या दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे।

  • 2:50 बजे: GIC मैदान पहुंचेंगे।

  • 2:50 से 4 बजे: नियुक्ति पत्र वितरण, कार्यकर्ताओं का सम्मान और मानदेय बढ़ोतरी का ऐलान।

  • 4 बजे: हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

  • 4:15 बजे: हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन और आरती करेंगे।

  • 5 बजे: अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के साथ ही प्रदेश की बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सीधे आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन