Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

4th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

गोवंश की अनदेखी पर प्रयागराज DM का एक्शन : मेजा के सचिव निलंबित, ग्राम प्रधान का खाता सीज; जिले की सभी गौशाला की CCTV से होगी मॉनिटरिंग

News Affair Team

Fri, Jun 6, 2025

प्रयागराज.

मेजा तहसील के भटौती गांव स्थित गो आश्रय स्थल में भारी अव्यवस्थाएं मिलने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने गांव के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं ग्राम प्रधान का बैंक खाता सीज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इस मामले में लापरवाही बरतने पर खंड विकास अधिकारी (BDO), सहायक विकास अधिकारी (ADO) एवं उप पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। साथ ही, इन अधिकारियों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश भी जिलाधिकारी ने दिए हैं। गांव में तैनात चौकीदार की सेवा समाप्त करने का निर्देश भी दिया गया है।

CCTV से होगी गौशालाओं की निगरानी

जिलाधिकारी ने जिले की सभी गौशालाओं में CCTV कैमरे लगाए जाने और उनकी मानिटरिंग जिला मुख्यालय से सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हर आश्रय स्थल पर निराश्रित गोवंश के लिए शेड अनिवार्य रूप से होना चाहिए। अगर जगह की कमी हो, तो अस्थायी शेड की व्यवस्था की जाए।

संयुक्त ज़िम्मेदारी तय, हर सप्ताह रिपोर्ट जरूरी

जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं की देखरेख खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी और ADO पंचायत की संयुक्त जिम्मेदारी है। हर सप्ताह गौशालाओं का निरीक्षण कर नोडल अधिकारी द्वारा रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी अधिकारी की शिकायत या सूचना की अनदेखी की जा रही हो, तो संबंधित को मुख्य विकास अधिकारी को सूचित करें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

8 जून तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 8 जून तक सभी गौशालाओं में जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। इसके बाद यदि किसी स्थल में अव्यवस्था पाई जाती है, तो संबंधित सभी अधिकारियों की सामूहिक ज़िम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

बीमार पशुओं का इलाज और टीकाकरण अनिवार्य

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बीमार पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, बीमार पशुओं को अलग रखने, टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग जैसी गतिविधियां तत्काल प्रभाव से लागू की जाएं।

गौशालाओं में लापरवाही अब अधिकारियों को भारी पड़ सकती है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि पशुओं की देखभाल में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी और हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन