Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

10th October 2026

ब्रेकिंग

भारत में कमजोर मानसून के बाद सूखे की चिंता; 4.51 लाख अतिरिक्त मौतों का अनुमान

बोले- बिना सबूत ‘वोट चोरी’ के आरोप संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा कमजोर करते हैं

प्राचीन यूनानी कहानियों में प्यार और दर्द तलाशा; कविता, कहानी और निबंध की सीमाएं तोड़ीं

हार्ट अटैक बताकर दफनाया शव, मोबाइल चैट से खुला राज; 10 दिन बाद फिर खोदी गई कब्र

CM साय ने 1,100 को दिए ऑफर लेटर; ई-रोजगार पोर्टल बनेगा ‘स्किल मार्केट’

ब्यूटीशियन ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला : हार्ट अटैक बताकर दफनाया शव, मोबाइल चैट से खुला राज; 10 दिन बाद फिर खोदी गई कब्र

News Affair Team

Fri, Oct 9, 2026

लखनऊ.

मेरठ में एक ब्यूटीशियन पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद परिवार को फोन कर पति की मौत हार्ट अटैक से होने की जानकारी दी गई। परिजनों ने सामान्य मौत मानकर शव दफना दिया। कुछ दिन बाद पति का मोबाइल मिला तो उसमें प्रेमी के साथ बातचीत सामने आई। इससे परिवार का शक गहरा गया।

पूछताछ में पत्नी के कथित तौर पर हत्या की बात कबूलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। गुरुवार को मौत के 10 दिन बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर नगर कॉलोनी का है।

मुजफ्फरनगर के रसूलपुर-दभेड़ी गांव निवासी तालिब (30) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी करीब चार साल पहले मेरठ निवासी इल्मा (27) से हुई थी। दोनों की तीन साल की बेटी है। इल्मा पास के एक ब्यूटी स्टूडियो में काम करती थी।

28 सितंबर को हुई थी मौत

परिजनों के मुताबिक, 28 सितंबर को तालिब काम से घर लौटा था। शाम करीब 7 बजे इल्मा ने तालिब के मोबाइल से परिवार को फोन किया और बताया कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही तालिब का चचेरा भाई अकरम मेरठ पहुंचा। इल्मा ने उसे बताया कि काम से लौटने के बाद तालिब अचानक बीमार पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसी रात परिवार शव को मुजफ्फरनगर स्थित पैतृक गांव रसूलपुर-दभेड़ी ले गया। 29 सितंबर को तालिब को दफना दिया गया। इल्मा भी परिवार के साथ गांव गई थी। 30 सितंबर को वह मेरठ लौट आई।

मोबाइल में अमन के साथ चैट मिली

तालिब की मौत के बाद परिजनों को घटना की परिस्थितियों पर संदेह था। 1 अक्टूबर को तालिब के मामा का बेटा रईस मेरठ स्थित इल्मा के घर पहुंचा और उसका मोबाइल मांगा। इल्मा ने मोबाइल के बारे में जानकारी होने से इनकार किया।

रईस ने कमरे में तलाश की तो मोबाइल एक कपड़े के नीचे मिला। मोबाइल चालू करने पर उसमें तालिब और अमन के बीच बातचीत मिली। परिजनों के मुताबिक, चैट में तालिब ने अमन को अपनी पत्नी से बात करने से मना किया था। इससे परिवार का शक गहरा गया।

पूछताछ में हत्या की बात कबूलने का दावा

परिजनों का दावा है कि रईस ने इल्मा से उसकी मां के सामने पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि 28 सितंबर को तालिब के साथ उसका विवाद हुआ था और मारपीट भी हुई थी। इसके बाद उसने अमन को फोन कर घर बुलाया।

इल्मा के कथित बयान के मुताबिक, अमन अपने एक दोस्त के साथ घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने तालिब के साथ मारपीट की और उसे काबू में कर लिया। इसके बाद अमन ने इल्मा की चुन्नी से उसका गला दबा दिया।

परिजनों के अनुसार, इल्मा ने बताया कि घटना के बाद अमन ने उसे किसी को कुछ न बताने और परिवार को हार्ट अटैक से मौत होने की बात कहने के लिए कहा था। उसने कथित तौर पर यह भी वादा किया कि इद्दत पूरी होने के बाद वह उससे निकाह कर लेगा।

10 दिन बाद कब्र से निकाला शव

मामले में संदेह गहराने के बाद गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तालिब का शव कब्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव निकालने के दौरान एसडीएम भूपेंद्र सिंह, सीओ गजेंद्र सिंह और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच से यह स्पष्ट होगा कि तालिब की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर लगे आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के आधार पर होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन