Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th November 2026

ब्रेकिंग

रिसर्चर ने दी 14 दिन का राशन-पानी रखने की सलाह; 2030 तक इंसानों के अस्तित्व पर 50% खतरा

फिल्में छोड़ खेती करने का बनाया था मन; 'आर्टिकल 370' ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड

Meta भारत में ला रहा नया एप; Apple TV से लेकर Google TV तक मिलेगा सपोर्ट

14 दिन पहले तक तय कर सकेंगे भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी पहुंचेगा मैसेज

श्रीकृष्ण ने बताया धर्म का असली अर्थ; गीता के इन 5 श्लोकों में छिपा है जीवन का सबसे बड़ा संदेश

अब टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे Instagram Reels : Meta भारत में ला रहा नया एप; Apple TV से लेकर Google TV तक मिलेगा सपोर्ट

News Affair Team

Sat, Nov 28, 2026

टेक डेस्क.

इंस्टाग्राम पर रील्स देखने का अनुभव अब स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहेगा। मेटा भारत में 'Instagram for TV' एप लॉन्च करने जा रहा है। इसके जरिए यूजर्स टीवी की बड़ी स्क्रीन पर रील्स, स्टोरीज, फोटो और पसंदीदा क्रिएटर्स का कंटेंट देख सकेंगे। कंपनी ने इसकी घोषणा मुंबई में आयोजित अपने सालाना क्रिएटर इवेंट 'हाउस ऑफ इंस्टाग्राम' में की है।

यह एप आने वाले दिनों में भारत में सपोर्टेड Apple TV, Amazon Fire TV और Google TV डिवाइस पर उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। इस एप को खास तौर पर टीवी पर वीडियो देखने के अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

टीवी पर अपने आप चलेंगी रील्स, रिमोट से कर सकेंगे कंट्रोल

Instagram for TV में यूजर्स को मोबाइल की तरह हर वीडियो पर क्लिक करने या लगातार स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें रील्स अपने आप चलती रहेंगी। टीवी रिमोट की मदद से वीडियो बदलने और अलग-अलग कंटेंट तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा।

इसमें हॉरिजॉन्टल वीडियो के साथ फोटो, कैरोसेल पोस्ट और क्रिएटर प्रोफाइल भी देख सकेंगे। यानी इंस्टाग्राम का कंटेंट अब मोबाइल स्क्रीन के बजाय परिवार और दोस्तों के साथ बड़ी स्क्रीन पर देखने का विकल्प देगा।

दिलचस्पी के हिसाब से दिखेंगे रील्स के अलग-अलग चैनल

नए एप में रील्स को अलग-अलग चैनलों में व्यवस्थित किया जाएगा। इसमें यूजर की पसंद, लोकप्रिय वीडियो और फॉलो किए गए अकाउंट्स के आधार पर कंटेंट दिखेगा। इससे पसंदीदा क्रिएटर्स और वीडियो खोजना आसान होगा।

एप में सर्च का विकल्प भी मिलेगा, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के क्रिएटर्स और कंटेंट तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा 'फ्रेंड्स टैब' में दोस्तों की ओर से शेयर किए गए और उनके बीच लोकप्रिय वीडियो देखने की सुविधा होगी।

फोन से भी टीवी पर कास्ट कर सकेंगे रील्स

मेटा ने इसमें स्मार्टफोन से टीवी पर रील्स कास्ट करने का विकल्प भी दिया है। इसके लिए यूजर को फोन में कास्ट ऑप्शन चुनकर अपना टीवी सिलेक्ट करना होगा। इस सुविधा के लिए फोन और टीवी का एक ही वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ा होना जरूरी है। हालांकि, यह विकल्प डिवाइस और फीचर रोलआउट की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

स्मार्टफोन से आगे बढ़कर लिविंग रूम तक पहुंचेगा इंस्टाग्राम

Instagram for TV के जरिए मेटा सोशल मीडिया देखने के तरीके को बदलना चाहता है। अब तक इंस्टाग्राम का इस्तेमाल मुख्य रूप से मोबाइल पर व्यक्तिगत तौर पर किया जाता रहा है। टीवी एप के जरिए कंपनी चाहती है कि लोग अपने पसंदीदा क्रिएटर्स का कंटेंट परिवार और दोस्तों के साथ भी देख सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन