Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th November 2026

ब्रेकिंग

रिसर्चर ने दी 14 दिन का राशन-पानी रखने की सलाह; 2030 तक इंसानों के अस्तित्व पर 50% खतरा

फिल्में छोड़ खेती करने का बनाया था मन; 'आर्टिकल 370' ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड

Meta भारत में ला रहा नया एप; Apple TV से लेकर Google TV तक मिलेगा सपोर्ट

14 दिन पहले तक तय कर सकेंगे भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी पहुंचेगा मैसेज

श्रीकृष्ण ने बताया धर्म का असली अर्थ; गीता के इन 5 श्लोकों में छिपा है जीवन का सबसे बड़ा संदेश

साय को टाटा-बाय-बाय करोगे या नहीं? : कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का कार्यकर्ताओं से सवाल; बोले- मोदी और उनके चेले साय जुमलों के बाजीगर

News Affair Team

Sat, Nov 28, 2026

दुर्ग.

  • भिलाई में निकाय चुनाव की तैयारी पर बैठक

  • बोले- भूपेश-ताम्रध्वज-देवेंद्र के साथ तोड़ेंगे चक्रव्यूह

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत ने शुक्रवार को दुर्ग जिले के भिलाई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "जिस तरह मोदी जी जुमलों के बाजीगर हैं, उनके चेले साय जी भी जुमलों के बाजीगर हैं। आप वादा करो कि अब विष्णुदेव साय को टाटा-बाय-बाय करोगे।"

भगत ने आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की रणनीति भी सामने रखी। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव पार्टी के लिए सेमीफाइनल हैं। इसके बाद 2028 में विधानसभा चुनाव फाइनल और 2029 में लोकसभा चुनाव मेगा फाइनल होगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और देवेंद्र यादव का नाम लेते हुए कहा कि पार्टी के पास अनुभवी नेताओं की टीम है और इस बार चक्रव्यूह तोड़ने की तैयारी है।

भिलाई, चरोदा और रिसाली के नेताओं के साथ की बैठक

सुखदेव भगत दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शुक्रवार को दुर्ग पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका स्वागत किया। भिलाई के सेक्टर-4 स्थित एक निजी भवन में उन्होंने भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली नगर निगम क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

बैठक में प्रदेश के 17 नगर निगमों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, स्थानीय विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। चर्चा का मुख्य एजेंडा आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी, संगठन की सक्रियता और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका रहा।

बोले- रोड, नाली, बिजली, किसान और युवा हर मोर्चे पर सरकार फेल

भगत ने राज्य सरकार पर विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं और विकास कार्यों को मौजूदा सरकार ने रोक दिया है। उनके मुताबिक, सड़क, नाली, बिजली, किसान और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है।

उन्होंने सरगुजा संभाग के अपने हालिया दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी उन्हें अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की शिकायतें देखने को मिलीं। भगत ने यह भी आरोप लगाया कि संविधान दिवस पर युवाओं के लिए भर्ती संबंधी वैकेंसी जारी नहीं की गई।

परिसीमन और महिला आरक्षण पर उठाए सवाल

महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन के मुद्दे पर भी कांग्रेस प्रभारी ने सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "आपने एक गाना सुना होगा- घूंघट की आड़ में... आखिर ऐसी कौन-सी आवश्यकता आन पड़ी है कि वूमेन रिजर्वेशन बिल परिसीमन की आड़ में लाया जा रहा है? क्या सरकार लोगों से कुछ छिपाना चाहती है?"

भगत ने कहा कि जनसंख्या, प्रतिनिधित्व और संघीय ढांचे जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने सरकार पर जल्दबाजी में फैसले लेने और सूचना के अधिकार की भावना की अवहेलना करने का आरोप भी लगाया। उनके मुताबिक, बहुमत मिलने का अर्थ यह नहीं है कि सरकार बिना पर्याप्त चर्चा के फैसले ले।

बोले- भाजपा के पास पैसा, हमारे कार्यकर्ता बहाएंगे पसीना

कांग्रेस प्रभारी ने चुनावी मुकाबले को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता मानते हैं कि चुनाव जीतने के लिए पैसे की जरूरत होती है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मेहनत और पसीने के दम पर चुनाव लड़ेंगे।

भगत ने भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और देवेंद्र यादव का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के पास अनुभवी नेताओं की मजबूत टीम है। उन्होंने महाभारत के चक्रव्यूह का उदाहरण देते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस उसे तोड़ने की तैयारी में है।

बैठक के बाद भूपेश बघेल खुद कार चलाकर स्टेशन छोड़ने पहुंचे

बैठक खत्म होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद कार चलाकर सुखदेव भगत को रेलवे स्टेशन छोड़ने पहुंचे। इस दौरान भगत उनके बगल वाली सीट पर बैठे नजर आए। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उनके पीछे-पीछे स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन