यमुना मेंं 4 बहनों की डूबने से मौत : आगरा में रील बनाते वक्त हुआ हादसा, एक-दूसरे का हाथ पकड़े थीं सभी; CPR देने के बाद भी नहीं बची जान
News Affair Team
Wed, Jun 4, 2025
आगरा.
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला स्वामी गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यमुना नदी में नहाने गईं एक ही परिवार की 6 बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चियां मोबाइल से रील बना रही थीं, जिसके वीडियो अब पुलिस के पास मौजूद हैं।
सभी 6 बहनें एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में नहा रही थीं और रील रिकॉर्ड कर रही थीं। उसी दौरान एक गड्ढे में पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चली गईं। मौके पर मौजूद चचेरे भाइयों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद के डूबने का डर होने पर उनका हाथ छोड़ना पड़ा।

2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटनास्थल से 2 किमी दूर से गोताखोर बुलाए गए, और स्टीमर की मदद से करीब 1.5 किमी दूर से बच्चियों को बाहर निकाला गया। 2 बच्चियों को CPR देकर सांस बहाल की गई, पर गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाने के बावजूद तीनों अन्य के साथ उनकी भी मौत हो गई। हादसे में तीन सगी, एक चचेरी और दो मौसी की बेटियां शामिल थीं।

7 दिन पहले मुस्कान की हुई थी गोदभराई
मुस्कान (17) की 1 नवंबर को शादी तय थी, जिसकी तैयारियां घर में जोरों पर चल रही थीं। 5 जून को गंगा दशहरा के स्नान के लिए मौसी की बेटियां सोनम और शिवानी घर आई थीं, लेकिन उसके पहले ही यह हादसा हो गया।
मृतक बच्चियों की पहचान
मुस्कान (17) – सगी बहन
संध्या (15) – सगी बहन
दिव्या (14) – सगी बहन
नैना (13) – चचेरी बहन
सोनम (14) – मौसी की बेटी
शिवानी (13) – मौसी की बेटी
जेसीबी से बने गड्ढों में दफनाया गया
शाम 7:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद सभी बच्चियों का अंतिम संस्कार किया गया। चारों बहनों को जेसीबी से खुदवाए गए बराबर के गड्ढों में दफनाया गया। गांव में गहरा मातम छाया है।
एडिशनल सीपी रामबदन सिंह ने बताय कि, “बच्चियों को बचाने की कोशिश में जवानों ने सीपीआर दिया। अस्पताल पहुंचाने के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और हृदय विदारक घटना है।”
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस हादसे में मारे गए हर बच्ची के परिजन को ₹4 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन