Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

6th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

प्रिया गिल बोलीं- : शाहरुख खान को थप्पड़ मारना मेरे करियर का सबसे शर्मनाक पल था; सेट पर छा गया था सन्नाटा

News Affair Team

Fri, May 30, 2025

मुंबई.

  • जोश फेम एक्ट्रेस का पुराना इंटरव्यू वायरल

फिल्मजोश में शाहरुख खान के अपोजिट नजर आईं एक्ट्रेस प्रिया गिल का एक पुराना इंटरव्यू एक बार फिर चर्चा में है। इस इंटरव्यू में प्रिया गिल ने किंग खान के साथ अपने अनुभवों को साझा किया है और बताया कि कैसे एक सीन में शाहरुख खान को थप्पड़ मारना उनके लिए बेहद शर्मनाक और असहज अनुभव था।

लेहरन पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में प्रिया गिल ने फिल्म जोश के उस मशहूर सीन का जिक्र किया, जिसमें उन्हें शाहरुख को थप्पड़ मारना था। इस सीन को शूट करते समय जो हुआ, वह आज भी उनके जेहन में ताजा है।

"मैं खुद को रोक नहीं सकी"

प्रिया बताती हैं, "मुझे गाने की शुरुआत में शाहरुख को थप्पड़ मारना था। हम गोवा में सीन को बार-बार शूट कर रहे थे और डायरेक्टर मंसूर मुझे कह रहे थे कि सीन में गुस्सा नहीं दिख रहा। मैंने कहा, ठीक है, मैं कोशिश करती हूं।" "शाहरुख ने खुद कहा – ‘मुझे मारो।फिर मुझे उन्हें मुक्का मारना पड़ा। मैं खुद को रोक नहीं सकी। हे भगवान, मैं यह कभी नहीं भूल पाऊंगी।"

"सेट पर छा गया था सन्नाटा"

प्रिया गिल ने आगे बताया कि जैसे ही उन्होंने शाहरुख को मारा, सेट पर एकदम सन्नाटा छा गया। "हर कोई चुपचाप था, बस कैमरा चलता रहा। मुझे लगता है डायरेक्टर शॉक में थे और 'कट' बोलना ही भूल गए।" कैमरामैन केवी ने मजाक में कहा था, लड़कियां तुमसे नफरत करने लगेंगी, क्योंकि तुमने शाहरुख को मारा है।

"शाहरुख बेहद प्रोफेशनल और सपोर्टिव थे"

इस पूरे अनुभव के बाद भी शाहरुख खान का रवैया बेहद सकारात्मक रहा। प्रिया कहती हैं, "शाहरुख बहुत स्वीट थे। उन्होंने मुझे समझाया कि सीन को कैसे बेहतर ढंग से किया जा सकता है। उस समय मैं इतनी शर्मिंदा थी कि समझ नहीं रहा था क्या कहूं।"

प्रिया गिल का फिल्मी सफर

प्रिया गिल ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्मतेरे मेरे सपने से की थी। इसके बाद उन्होंने जोश, सरफरोश, बड़े दिलवाला जैसी फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा के अलावा प्रिया ने तमिल, तेलुगु, पंजाबी, मलयालम और भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया। वो आखिरी बार साल 2006 की फिल्मभैरवी में नजर आईं थीं, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली।

फैंस के लिए यादगार किस्सा

इस पुरानी याद को साझा करते हुए प्रिया गिल ने केवल शाहरुख खान के साथ अपने अनुभवों को याद किया, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की उस प्रोफेशनल अप्रोच को भी सामने लाया जहां एक सीन की परफेक्शन के लिए कलाकारों को अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर जाना पड़ता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन