Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

10th November 2026

ब्रेकिंग

21 KM की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु,; 2 हजार किलो हलवे से बने गिरिराज

3 महिलाओं का भी किया था यौन शोषण; जज बोले- आप बन चुके थे ‘यौन शिकारी’

पुणे-वडोदरा रेस में आगे; नई फ्रेंचाइजी की कीमत ₹8,900 करोड़ से ज्यादा हो सकती है

नक्सल मुक्त पंचायतों को ₹1 करोड़ देने का वादा कहां गया; राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करें प्रधानमंत्री

9 संस्थानों के सभी खाद्य नमूने जांच में अमानक; पनीर, दही भी गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरी

IPL में 2028 से 12 टीमें? : पुणे-वडोदरा रेस में आगे; नई फ्रेंचाइजी की कीमत ₹8,900 करोड़ से ज्यादा हो सकती है

News Affair Team

Tue, Nov 10, 2026

स्पोर्ट्स डेस्क.

IPL में 2028 से दो नई फ्रेंचाइजी शामिल हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लीग के विस्तार पर विचार कर रहा है। अगर योजना आगे बढ़ी तो IPL में टीमों की संख्या मौजूदा 10 से बढ़कर 12 हो जाएगी।

नई फ्रेंचाइजी की दौड़ में फिलहाल पुणे और वडोदरा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि, बातचीत अभी शुरुआती स्तर पर है और अंतिम फैसला होने तक नए शहरों के नाम बदल भी सकते हैं।

नई टीम के लिए ₹8,900 करोड़ से ज्यादा की बोली संभव

रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL की एक नई फ्रेंचाइजी की कीमत 1 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹8,900 करोड़ से ज्यादा हो सकती है। IPL टीमों की बढ़ती वैल्यूएशन को देखते हुए नई फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी बोली लगने की संभावना जताई जा रही है।

नई टीमों में निवेश के लिए प्राइवेट इक्विटी फर्म, वेस्ट एशिया के सॉवरेन वेल्थ फंड, अमेरिकी फैमिली ऑफिस और भारतीय कारोबारी समूह रुचि दिखा रहे हैं। रिपोर्ट में प्राइवेट इक्विटी फर्म परमिरा का नाम भी सामने आया है।

2022 में लखनऊ और गुजरात की हुई थी एंट्री

IPL में आखिरी बड़ा विस्तार 2022 सीजन से पहले हुआ था। तब लीग में दो नई टीमें शामिल की गई थीं और टीमों की संख्या 8 से बढ़कर 10 हो गई थी। लखनऊ सुपर जायंट्स को RPSG ग्रुप ने 940 मिलियन डॉलर में खरीदा था। वहीं गुजरात टाइटंस का मालिकाना हक CVC कैपिटल पार्टनर्स ने 750 मिलियन डॉलर में हासिल किया था। अब 2028 से दो और टीमें जुड़ने की संभावना पर चर्चा शुरू हुई है।

अगले मीडिया राइट्स साइकल से जोड़कर देखी जा रही तैयारी

दो नई टीमों को शामिल करने की चर्चा IPL के अगले मीडिया राइट्स साइकल 2028-2032 की तैयारियों से जोड़कर देखी जा रही है। मौजूदा 2023-2027 के मीडिया राइट्स 6.2 बिलियन डॉलर में बिके थे।

टीमों की संख्या बढ़ने पर मैच भी बढ़ेंगे। इससे ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट ज्यादा मिलेगा, लेकिन प्रसारण लागत और टूर्नामेंट की अवधि भी बढ़ सकती है। BCCI को विस्तार से पहले खिलाड़ियों की उपलब्धता, इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर और ब्रॉडकास्टर्स की दिलचस्पी जैसे मुद्दों पर भी फैसला करना होगा।

पुणे पहले भी IPL की दो टीमों का घर रह चुका है

पुणे का IPL से पुराना नाता रहा है। पुणे वॉरियर्स इंडिया ने 2011 से 2013 तक लीग में हिस्सा लिया था। इसके बाद 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने IPL खेला। टीम 2017 में फाइनल तक पहुंची थी, जहां मुंबई इंडियंस ने उसे सिर्फ 1 रन से हराया था। अगर BCCI की विस्तार योजना को मंजूरी मिलती है और पुणे को नई फ्रेंचाइजी मिलती है, तो शहर की IPL में एक बार फिर वापसी हो सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन