Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

6th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट : सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमिफाइनल में; वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर बनाई जगह

News Affair Team

Fri, May 30, 2025

सिंगापुर.

भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एक बार फिर अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के मेंस डबल्स सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने वर्ल्ड नंबर-1 मलेशियाई जोड़ी गोह से फेई और नूर इज्जुद्दीन को सीधे गेम में 21-17, 21-15 से हराया

लगभग 39 मिनट चले इस हाई-प्रेशर मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने शानदार डिफेंस, चतुराई से भरा नेट प्ले और आक्रामक स्मैशेस के जरिए खेल पर पकड़ बनाए रखी। खासकर सात्विक की पावरफुल सर्विस और जबरदस्त स्मैश ने मैच का रुख भारतीय पक्ष में मोड़ा।

सेमीफाइनल में तीसरी सीड मलेशियाई जोड़ी से मुकाबला

अब सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी डब्ल्यू वाई सोह और चिया से होगा। यह मुकाबला शनिवार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा और दर्शकों को एक और रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।

सीजन का तीसरा सेमीफाइनल

यह मुकाबला भारतीय जोड़ी के लिए इस साल का तीसरा सेमीफाइनल होगा। इससे पहले उन्होंने मलेशिया ओपन और इंडिया ओपन में भी अंतिम चार में जगह बनाई थी। यह प्रदर्शन पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है।

हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में भी बढ़त

गोह-नूर के खिलाफ अब भारतीय जोड़ी का रिकॉर्ड 7-2 हो गया है हालांकि, पिछली भिड़ंत में भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने बदला चुकता कर दिया। मैच के दौरान शुरुआती स्कोर 7-7 की बराबरी पर था, लेकिन सात्विक की तेज सर्विस और स्मैश के चलते भारतीय जोड़ी ने ब्रेक से पहले 11-8 की बढ़त ले ली और फिर 15-11 पर दबाव बनाए रखा।

अंत में, तीन मैच प्वाइंट हासिल करने के बाद गोह का सर्विस रिटर्न नेट में फंस गया, जिससे भारत को जीत मिली।

ओलंपिक से पहले आत्मविश्वास बढ़ा रही यह जोड़ी

भारतीय बैडमिंटन फैंस के लिए यह जीत खास मायने रखती है क्योंकि सात्विक-चिराग की जोड़ी ओलंपिक पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इस तरह की जीतें उनके आत्मविश्वास को और मजबूत कर रही हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन