Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th April 2026

ब्रेकिंग

20 हजार रुपये निकालने गया था; कर्मचारी बोले- जिसका खाता उसे लेकर आओ

लेदर-टेक्सटाइल पर जीरो ड्यूटी, 15 साल में ₹1.8 लाख करोड़ निवेश; 5 हजार भारतीयों को हर साल वर्क वीजा

5 साल में दुनिया में 1.6 लाख का इजाफा, भारत में 63% बढ़ी ‘सुपर-रिच’ की संख्या

एक्टर बोले- शिवाजी महाराज का अपमान बर्दाश्त नहीं; धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी

50 बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाएंगे; ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद में NCW के सामने हुए पेश

बच्चे की स्मार्ट वॉच में ब्लास्ट : हाथ झुलसा, भाई भी चपेट में आया; शादी में खेलते-खेलते धमाका

News Affair Team

Mon, Apr 27, 2026

भोपाल.

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान 10 साल के बच्चे की कलाई पर बंधी स्मार्ट वॉच अचानक फट गई। हादसे में बच्चे का हाथ झुलस गया, जबकि पास बैठा उसका भाई भी इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, इटारसी रोड स्थित एक गार्डन में ग्राम चांदोन निवासी वेदांत चौधरी और उसका भाई सूर्यांश चौधरी अपनी बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। रात के समय दोनों भाई एक साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान वेदांत के हाथ में पहनी स्मार्ट वॉच में अचानक विस्फोट हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आसपास बैठे लोग घबरा गए। बताया जा रहा है कि वॉच Noise कंपनी की थी, जिसे करीब एक साल पहले ऑनलाइन खरीदा गया था। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले ही वॉच को चार्ज किया गया था।

हाथ की चमड़ी छिली, भाई भी झुलसा

विस्फोट के चलते वेदांत के हाथ का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया और चमड़ी छिल गई। पास बैठे उसके भाई सूर्यांश को भी हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद परिजन तुरंत दोनों बच्चों को लेकर नर्मदा अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

डॉक्टरों के अनुसार, दोनों बच्चों की चोटें गंभीर नहीं थीं। इलाज के बाद देर रात करीब 1:30 बजे दोनों को घर भेज दिया गया।

इस घटना के बाद परिजनों में दहशत है और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन