Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

6th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ : 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, एक जवान भी जख्मी; रुक-रुककर ​​​​​​​हो रही फायरिंग

News Affair Team

Mon, Oct 21, 2024

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा के गढ़चिरौली में पुलिस की C60 कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। 3 से 4 माओवादियों के मारे जाने और एक जवान के घायल होने की खबर है। अभी भी भामरागढ़ तहसील के कोपरी जंगल में रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है।

बताया जा रहा है कि, खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि, कोपरी इलाके में कई नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल में ऑपरेशन चलाया। जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

2 दिन पहले ITBP के 2 जवान शहीद हुए

2 दिन पहले नारायणपुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP के 2 जवान शहीद हुए थे। वहीं नारायणपुर पुलिस के 2 जवान घायल हुए। घायलों को मौके से निकालकर एयरलिफ्ट किया गया। दोनों शहीद जवान आंध्र-प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

3 अक्टूबर को हुआ था बड़ा एनकाउंटर

नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के ही थुलथुली गांव में 3 अक्टूबर को मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में 38 नक्सली मारे गए थे। सभी 38 नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। इन पर 2 करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। वहीं मारे गए नक्सलियों पर 250 से ज्यादा अपराध भी दर्ज थे।

इनमें सिर्फ महिला कमांडर नीति उर्फ उर्मिला के खिलाफ ही अलग-अलग जिलों में 60 केस हैं। पुलिस-नक्सली मुठभेड़-20, कैंप अटैक-2, IED ब्लास्ट-6, आगजनी-3 केस इस तरह कई नक्सल घटनाओं में वह शामिल थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन