Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

6th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

फूलों की घाटी सैलानियों के लिए खुली : उत्तराखंड की इस घाटी में फूलों की 300 से अधिक प्रजातियां; 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे ट्रैकिंग

News Affair Team

Sun, Jun 1, 2025

चमोली.

उत्तराखंड के चमोली स्थित विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) को रविवार, 1 जून से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन ही कुछ पर्यटक इस नैसर्गिक स्वर्ग का दीदार करने पहुंचे, जिनका वन विभाग की टीम ने फूलों की घाटी के प्रवेश द्वार पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

इस साल जून महीने में अब तक कुल 62 सैलानियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। घाटी में ट्रेकिंग के लिए आने वाले सैलानी हर साल रंग-बिरंगे और दुर्लभ हिमालयी फूलों को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस घाटी में 300 से अधिक प्रजातियों के दुर्लभ और अल्पाइन फूल खिलते हैं।

1 जून से 31 अक्टूबर तक रहेगा खुला प्रवेश

फूलों की घाटी का ट्रेकिंग सीजन 1 जून से 31 अक्टूबर तक चलता है। इस दौरान देश-विदेश से हजारों की संख्या में ट्रैकर, बॉटनिस्ट, फोटोग्राफर और पर्यटक घाटी की जैव विविधता का अनुभव लेने आते हैं। घाटी लगभग 87.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों को शाम 4 बजे तक घाटी से लौटकर प्रवेश द्वार पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होती है। साथ ही सभी पर्यटकों को राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव संरक्षण के नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है।

यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल

फूलों की घाटी नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है, जिसे यूनेस्को ने वर्ष 1982 में विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी थी। यह घाटी गढ़वाल हिमालय की गोद में बसी है और अपनी दुर्लभ पुष्प प्रजातियों, जैव विविधता और अलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन