Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

6th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 : पहले चरण में 68% मतदान, महिलाओं ने 73% वोटिंग कर बनाया रिकॉर्ड; दूसरे चरण के लिए प्रचार थमा

News Affair Team

Sat, Jul 26, 2025

देहरादून.

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में महिलाओं ने बड़ी संख्या में वोट डालकर लोकतंत्र की मजबूत भागीदारी का परिचय दिया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में कुल 68% मतदान हुआ, जिसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 63% रहा, जबकि महिलाओं ने 73% वोटिंग कर एक मिसाल कायम की।

अब सभी की नजरें 28 जुलाई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हैं। इस दिन प्रदेश के 10 जिलों के 40 विकासखंडों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रचार का शोर शनिवार 27 जुलाई की शाम 5 बजे थम जाएगा, जिसके बाद प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही कर सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 14,751 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें,

  • ग्राम पंचायत सदस्य – 1988 प्रत्याशी

  • प्रधान पद – 7833 प्रत्याशी

  • क्षेत्र पंचायत सदस्य – 4214 प्रत्याशी

  • जिला पंचायत सदस्य – 871 प्रत्याशी

 इन जिलों के विकासखंडों में होगा मतदान

  • अल्मोड़ासल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग, द्वाराहाट

  • ऊधमसिंह नगररुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर

  • चंपावतचंपावत, बाराकोट

  • पिथौरागढ़विण, मूनाकोट, बेरीनाग, गंगोलीहाट

  • नैनीतालहल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, कोटाबाग

  • उत्तरकाशीडुंडा, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी

  • चमोलीपोखरी, दशोली, नंदानगर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण

  • टिहरीकीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, चंबा

  • देहरादूनडोईवाला, रायपुर, सहसपुर

  • पौड़ीयमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट, कल्जीखाल

बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में पहले चरण में ही मतदान हो चुका है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन