Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

19th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

अब हर जोड़े को मिलेंगे 1 लाख रुपए : योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी मिसाल; गोरखपुर में 1200 जोड़े एक सूत्र में बंधे

News Affair Team

Wed, Jun 4, 2025

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अब केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए राहत बन गई है, बल्कि यह सामाजिक समावेश और आर्थिक समानता का प्रतीक भी बनती जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में योगी सरकार ने इस योजना की सहायता राशि को बढ़ाकर प्रति जोड़ा 1 लाख रुपए कर दिया है।

27 मई 2025 को गोरखपुर में 1200 नवविवाहित जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया। यह आयोजन वर्धित धनराशि के बाद पहला बड़ा आयोजन था।

अब तक 4.76 लाख कन्याओं के हुए विवाह

  • 2017 में शुरू हुई इस योजना से अब तक: 4,76,207 गरीब कन्याओं के विवाह हो चुके हैं।

  • 2.20 लाख दलित, 1.30 लाख पिछड़े वर्ग, और 40 हजार अल्पसंख्यक परिवारों को सीधा लाभ मिला।

  • यह योजना बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय के विचारों को धरातल पर साकार कर रही है।

योजना में क्या-क्या मिलेगा?

अब प्रति जोड़े कुल 1,00,000 रुपये की सहायता:

  • ₹60,000: सीधे कन्या के बैंक खाते में।

  • ₹25,000: उपहार सामग्री, जैसे कपड़े, बर्तन, जरूरी सामान।

  • ₹15,000: विवाह समारोह आयोजन के लिए।

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया में आई तेजी

वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर ₹3 लाख कर दी गई है। इससे ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के अधिक परिवार योजना में शामिल हो पाएंगे। पात्रता की सामाजिक-आर्थिक जांच प्राथमिकता पर हो रही है। SC, ST, OBC, EWS और अल्पसंख्यक वर्ग को प्राथमिकता दी जा रही है।

ग्राम स्तर से शुरू हुई सूचीबद्धता

समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन मिलकर  ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र और स्थानीय निकायों के सहयोग से पात्र जोड़ों की सूची तैयार कर रहे हैं। अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

आगामी सीजन की तैयारी शुरू

गोरखपुर के सफल आयोजन के बाद अब लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, झांसी समेत अन्य मंडलों में लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है।

योजना से क्या बदल रहा है?

  • गरीब बेटियों की शादी गरिमा के साथ हो रही है।

  • सामूहिक विवाह से खर्च कम और सामाजिक एकता बढ़ी है।

  • योजना समाज के वंचित तबकों को मुख्यधारा में ला रही है।

  • यह एक आर्थिक से अधिक सामाजिक परिवर्तन की योजना बन चुकी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन