Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

27th September 2026

ब्रेकिंग

CM साय ने किया लोकार्पण-शिलान्यास; ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर की घोषणा

SIR विवाद के बीच तीनों चुनाव आयुक्तों की बैठक; 30 राज्यों/UT की ड्राफ्ट लिस्ट से 13.37 करोड़ नाम हटे

सरकार नियम बनाए; ऑस्ट्रेलिया में OpenAI एजेंट ने सरकारी पोर्टल में घुसपैठ की

गंगा घाटों पर तर्पण-पिंडदान के लिए जुटेंगे श्रद्धालु; हरिद्वार में नारायणी शिला पर बढ़ेगी भीड़

गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से गिरा; कमरे में खून लगा ग्राइंडर मिला

विराट कोहली बोले- 2027 वर्ल्ड कप मेरा आखिरी : ट्रॉफी के लिए सबकुछ दांव पर लगाऊंगा; रोहित ने कहा- अभी बहुत कुछ बाकी

News Affair Team

Sat, Sep 26, 2026

तिरुवनंतपुरम.

विराट कोहली ने संकेत दिया है कि 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। 37 वर्षीय कोहली ने कहा कि उनका लक्ष्य साफ है और वह भारत को खिताब दिलाने के लिए अपना 100% देना चाहते हैं।

कोहली ने कहा,

मैं मैदान पर अपना 100% देना चाहता हूं। लक्ष्य बिल्कुल साफ है- वर्ल्ड कप जीतना।

कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने 2024 में टी-20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है।

2027 में पांचवां वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे

कोहली अब तक चार वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। वह 2011, 2015, 2019 और 2023 के टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता था। कोहली उस टीम में शामिल थे। 2023 में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से हारकर खिताब से चूक गया।

वर्ल्ड कप में कोहली के आंकड़े भी प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने 37 मैचों में 1,795 रन बनाए हैं। उनका औसत 59.83 है। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 54 शतक हैं।

बोले- 50 ओवर का मैच ढाई टी-20 जितना

कोहली ने वनडे क्रिकेट की शारीरिक और मानसिक चुनौती पर भी बात की। उनके मुताबिक 50 ओवर के एक मैच में खिलाड़ी को करीब ढाई टी-20 मैच के बराबर क्रिकेट खेलनी पड़ती है।

2027 का वर्ल्ड कप विदेशी परिस्थितियों में होगा। अलग-अलग मैदानों और विरोधी टीमों के खिलाफ लगातार मैच खेलने के कारण खिलाड़ियों के सामने फिटनेस और प्रदर्शन को बनाए रखने की चुनौती होगी। कोहली ने कहा कि उनका फोकस पूरे टूर्नामेंट में अपने स्तर को बनाए रखने और टीम को खिताब तक पहुंचाने पर रहेगा।

रोहित शर्मा बोले- अभी बहुत कुछ बाकी है

रोहित शर्मा भी टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वनडे टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने भविष्य को लेकर कहा कि अभी बहुत कुछ बाकी है।

रोहित के मुताबिक जब तक वह खेल रहे हैं, उनके सामने आगे देखने के लिए कुछ न कुछ रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके मन में यह विचार नहीं आएगा कि उनका काम पूरा हो गया है।

केरल में दिखा 'रो-को' क्रेज

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारतीय टीम ने अभ्यास किया। कोहली और रोहित दोनों नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए। दोनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे।

कोहली ने कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और नमन धीर की स्पिन गेंदबाजी का सामना किया। इसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाजों के नेट में भी बल्लेबाजी की। रोहित ने करीब 30 मिनट बल्लेबाजी की। उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ डिफेंस पर जोर दिया और कुछ आकर्षक कट शॉट भी लगाए।

वेस्टइंडीज सीरीज से शुरू होगी 2027 की तैयारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। पहला मैच तिरुवनंतपुरम में, दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

इसके बाद भारत को इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे और श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलने हैं। ये मुकाबले 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से टीम के लिए अहम वनडे मुकाबले होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन