Social Media Influencer Killed : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या; बर्थ-डे पर रिश्तेदार बनकर पहुंचा था आरोपी
इस्लामाबाद.
इस्लामाबाद के G-13 इलाके में सोमवार को 17 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सना, टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स के साथ एक उभरती डिजिटल स्टार थीं। घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई है।
इस्लामाबाद पुलिस के IG सैयद अली नासिर रिजवी के अनुसार, सना की हत्या के आरोपी की पहचान हो गई है। 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने फैसलाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रिश्तेदार बनकर सना के घर में प्रवेश किया था। उसने कई बार सना को प्रपोज किया, लेकिन हर बार मना किए जाने से नाराज़ होकर उसने गोली मार दी।

29 मई को सना का जन्मदिन था। उसी दिन आरोपी उनसे मिलने आया और 7-8 घंटे तक बाहर इंतजार करता रहा। जब सना ने मिलने से इनकार किया, तो वह गुस्से में घर में घुसा और दो गोलियां चला दीं। हमले में सना की मौके पर ही मौत हो गई।
CCTV से मिली बड़ी मदद
पुलिस ने बताया कि आरोपी का चेहरा CCTV फुटेज में साफ नजर आया। उसे फैसलाबाद से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल और सना का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी बेरोजगार, मैट्रिक पास, और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से आता है। उसने अपराध कबूल कर लिया है।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम
घटना के तुरंत बाद सना को PIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार H-8 कब्रिस्तान में किया गया।सना की मां फरजाना यूसुफ ने FIR दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और दो गोलियां चलाईं। मां का कहना है कि अगर आरोपी सामने आता है तो वे उसे पहचान सकती हैं।
कौन थीं सना यूसुफ?
मूल रूप से चित्राल की रहने वाली थीं।
TikTok पर 7.25 लाख और Instagram पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स।
वे कॉमेडी, लाइफस्टाइल, सांस्कृतिक जागरूकता और एजुकेशन से जुड़े कंटेंट बनाती थीं।
सना की तुलना अक्सर एक्ट्रेस हानिया आमिर से की जाती थी।
वे मेडिकल की तैयारी कर रही थीं।
ऑनर किलिंग के एंगल से भी जांच
पुलिस ने हत्या के पीछे की वास्तविक वजह पर अभी तक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि वह ऑनर किलिंग, व्यक्तिगत रंजिश, या अन्य कारणों पर भी जांच कर रही है। अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं।
सोशल मीडिया पर गुस्सा और मातम
हत्या की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। कुछ लोग महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। तो कुछ कट्टरपंथी इस हत्या का समर्थन कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है।


हीरा अनवर और कंदील बलोच की यादें ताज़ा
इस घटना की तुलना हो रही है:
हीरा अनवर (15): टिकटॉक वीडियो के कारण जनवरी 2024 में घरवालों ने हत्या कर दी थी।
कंदील बलोच (2016): सोशल मीडिया स्टार, जिनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। भाई ने कबूल किया था – "इज्जत के लिए मारा।"
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन