Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

13th October 2026

ब्रेकिंग

इनके मॉडल बताते हैं कि लोगों के खर्च और कंपनियों के फैसलों से कैसे बदलती है अर्थव्यवस्था

सितंबर में खुदरा दर 5.54% पहुंची; प्याज की महंगाई 108% के पार, खाने-पीने की चीजें 7.74% महंगी

फोटोशूट का झांसा देकर धकेलते थे देह व्यापार में; छत्तीसगढ़ की 39 साल की महिला गिरफ्तार

13 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; एयर इंडिया समेत कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप

धामी कैबिनेट के 13 फैसले; हरिद्वार में दूसरा मेडिकल कॉलेज; बाढ़ क्षेत्र में निर्माण पर नियंत्रण

रायपुर में 16 अक्टूबर से महिला T20 सीरीज : स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान; 6 दिन में भारत-जिम्बाब्वे के 3 मैच

रायपुर.

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज के लिए रायपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना रविवार शाम रायपुर पहुंचीं। जिम्बाब्वे की टीम सोमवार को पहुंचेगी। दोनों टीमों के अभ्यास सत्र के बाद 16 अक्टूबर से शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबले शुरू होंगे।

सीरीज में तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा 20 अक्टूबर को होगा। तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान के तौर पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। शेफाली वर्मा उप-कप्तान होंगी, जबकि पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम में शामिल हैं।

16, 18 और 20 अक्टूबर को भिड़ेंगी दोनों टीमें

रायपुर में तीनों मैच होने से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को छह दिन के भीतर तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले देखने का मौका मिलेगा। 15 सदस्यीय भारतीय टीम में ऋचा घोष, जी. कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। सीरीज के लिए भारतीय टीम पहुंच चुकी है। जिम्बाब्वे की टीम के आने के बाद दोनों टीमों का अभ्यास कार्यक्रम आगे बढ़ेगा।

कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी लोकल सपोर्ट कमेटी

मैचों के आयोजन को लेकर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें तैयारियों की समीक्षा के बाद रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी गठित की गई है।

कमेटी में पुलिस, खेल विभाग, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, NRDA और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारी शामिल हैं। इन विभागों के बीच समन्वय कर सुरक्षा, यातायात, दर्शकों की सुविधाओं और आपातकालीन इंतजामों की जिम्मेदारी तय की गई है।

ई-टिकट स्कैन कर मिलेगी एंट्री, पार्किंग के भी इंतजाम

दर्शकों के लिए ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था रहेगी। ई-टिकट स्कैन करने में परेशानी न हो, इसके लिए स्टेडियम परिसर में ओपन वाई-फाई उपलब्ध कराने की तैयारी है। टिकट के साथ तय संख्या में पार्किंग पास भी दिए जाएंगे। स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में CCTV कैमरों से निगरानी होगी। दर्शकों के लिए खाने-पीने की चीजों और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने की योजना है।

एम्बुलेंस तैनात, इमरजेंसी के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर

मैच के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आसपास के अस्पतालों की मैपिंग की जाएगी। स्टेडियम में एम्बुलेंस तैनात रहेगी। किसी आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और VIP आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर तय किया जाएगा। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, पर्याप्त पानी, इमरजेंसी रूट, बिजली और मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को दी गई है।

NGT की मंजूरी के बाद हो रहे हैं मुकाबले

रायपुर के स्टेडियम में मैच कराने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) का आदेश भी चर्चा में रहा। 2 जुलाई 2026 को ट्रिब्यूनल ने अंतरिम आदेश में रायपुर समेत तीन स्टेडियमों में उसकी मंजूरी के बिना आगे मैच कराने पर रोक लगाई थी।

इसके बाद महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के मुकाबलों की अनुमति मांगी गई। सुनवाई के बाद NGT ने इन तीन मैचों के आयोजन के लिए रोक में छूट दी। इसके बाद सीरीज की तैयारियों को आगे बढ़ाया गया।

अब आयोजन से जुड़े विभागों का फोकस दर्शकों की आवाजाही, सुरक्षा, पार्किंग और आपातकालीन सेवाओं पर है। 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला शुरू होने से पहले स्टेडियम में व्यवस्थाएं पूरी करने की तैयारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन