Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

Jabalpur Sex Racket : BJP नेता के होटल में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट; छत्तीसगढ़, झारांड सहित कई राज्यों से लाई जाती थीं लड़कियां

जबलपुर.

जबलपुर (गढ़ा) में एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जो बीजेपी नेता अतुल चौरसिया के होटलअतिथिसे संचालित किया जा रहा था। इस रैकेट में कोलकाता, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ से लड़कियों को बुलाया जाता था और आरोप है कि उन्हें नेताओं अधिकारियों तक पहुंचाया जाता था।

इस रैकेट का पर्दाफाश असम की एक महिला की शिकायत के बाद हुआ। महिला ने बताया कि उसे नौकरी का झांसा देकर जबलपुर लाया गया और फिर उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया पीड़िता ने बताया कि यह धंधा पिछले तीन सालों से चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता और होटल का मालिक अतुल चौरसिया को गिरफ्तार किया है।

नेताओं और अधिकारियों तक लड़कियों की सप्लाई

पीड़िता ने बताया कि लड़कियों को अलग-अलग गाड़ियों में भेजा जाता था। ग्राहक अधिकतर रसूखदार होते थे जिनके नाम होटल स्टाफ को भी नहीं पता होते थे।
लड़कियों को हर रात अलग-अलग कमरों में भेजा जाता था और सुबह बिना किसी रिकॉर्ड के ग्राहक चले जाते थे।

दलालों को हजारों, लड़कियों को सैकड़ों

  • ग्राहक से वसूली: ₹3,000 से ₹10,000

  • लड़की को भुगतान: ₹500 से ₹1,000

  • बाकी रकम होटल संचालक, दलाल और कर्मचारियों में बंटती थी।

गैरकानूनी शराब और दबंगई का ठिकाना बना होटल

होटल में बिना लाइसेंस के शराब बेची जाती थी। ग्राहक को कमरे में शराब और लड़की एक साथ दी जाती थी। महिला ने विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गयाडिंडौरी निवासी, खुद को किन्नर बताने वाले रैकेट का मुख्य एजेंट और दलाल शीतल दुबे फरार है, जिसकी तलाश में कई जिलों में छापेमारी जारी है। पुलिस होटल स्टाफ और अन्य सहयोगियों से पूछताछ कर रही है।

बीजेपी ने अतुल चौरसिया को किया निष्कासित

भाजपा ने अतुल को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। गिरफ्तारी से पहले अतुल ने खुद को निर्दोष बताया था, लेकिन पीड़िता के बयान और सबूतों ने सच्चाई उजागर कर दी। महिला ने बताया कि वह छह महीनों से पुलिस से मदद मांग रही थी, लेकिन अतुल की राजनीतिक पकड़ के चलते सुनवाई नहीं हो रही थी। अब पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर रैकेट का पर्दाफाश किया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन