Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

28th September 2026

ब्रेकिंग

कीमतों में 8% तक बढ़ोतरी; दिवाली से पहले खरीदारी का मौका, जानें किस सामान पर कितना असर

लावरोव बोले- भारत-ब्राजील को मिले जगह; जर्मनी-जापान की दावेदारी का विरोध

छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ की, सामान में लगाई आग; हाईवे जाम, FIR के बाद SIT जांच में जुटी

100 फीट लंबा ट्रेलर, 200 टन की चीनी मिल मशीन लेकर ओडिशा से यूपी जा रहा; दिनभर में सिर्फ 10-20 किमी सफर

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के पोषण अभियान का किया जिक्र; आंगनबाड़ी से घर-घर पहुंच रहा पोषण

1 अक्टूबर से AC-TV समेत इलेक्ट्रॉनिक्स महंगे : कीमतों में 8% तक बढ़ोतरी; दिवाली से पहले खरीदारी का मौका, जानें किस सामान पर कितना असर

News Affair Team

Sun, Sep 27, 2026

नई दिल्ली.

त्योहारी सीजन में नया AC, टीवी, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो 1 अक्टूबर से जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। कंपनियां कच्चे माल, फ्रेट और करेंसी से जुड़ी लागत बढ़ने के चलते कीमतों में एक और बढ़ोतरी की तैयारी में हैं। अलग-अलग कंपनियों और प्रोडक्ट कैटेगरी में बढ़ोतरी 3% से 8% तक हो सकती है। यह 2026 में इंडस्ट्री की तीसरी बड़ी कीमत बढ़ोतरी होगी।

इंडस्ट्री के मुताबिक एयर कंडीशनर की कीमतों में करीब 5% से 8% तक बढ़ोतरी हो सकती है। वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और LED TV जैसी कैटेगरी में कई कंपनियां करीब 3% से 4% तक कीमत बढ़ाने की तैयारी में हैं। हालांकि, हर ब्रांड में बढ़ोतरी एक जैसी नहीं होगी।

कुछ कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ा चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Daikin ने 16 सितंबर से AC की कीमतों में 8-10% तक बढ़ोतरी की है, जबकि LG और Bosch Home Comfort (Hitachi ब्रांड) ने AC की कीमत करीब 5% बढ़ाई है। Panasonic अभी बाजार की स्थिति का आकलन कर रही है।

कॉपर की कीमत ने बढ़ाई AC की लागत

AC कंपनियों के लिए कॉपर की कीमत बढ़ना बड़ी चिंता है। Haier India के प्रेसिडेंट एनएस सतीश के मुताबिक पिछले साल कॉपर की कीमत करीब 8,000-9,000 डॉलर प्रति मीट्रिक टन थी, जो अब करीब 14,500 डॉलर तक पहुंच गई है। एक AC में लगभग 3-4 किलो कॉपर का इस्तेमाल होता है।

Haier ने 1 अक्टूबर से AC की कीमत करीब 5% बढ़ाने की योजना बताई है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि लागत का दबाव बना रहा तो दिसंबर और जनवरी में आगे भी बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी के मुताबिक अक्टूबर से जनवरी के बीच कुल बढ़ोतरी करीब 15% तक पहुंच सकती है।

Blue Star के MD बी. थियागराजन के मुताबिक-

"कॉपर, स्टील और प्लास्टिक जैसे कच्चे माल की कीमत बढ़ने से AC और डीप फ्रीजर की कीमतों में पहले ही 5-8% की बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले साल के फेस्टिव सीजन की तुलना में लागत करीब 15% बढ़ी है। हालांकि, GST में मिले लाभ के कारण ग्राहकों पर इसका नेट असर करीब 5% रहने की बात कही गई है।"

Godrej Enterprises Group के बिजनेस हेड और EVP कमल नंदी के मुताबिक-

"कमोडिटी कीमतों में पिछली कीमत समीक्षा के बाद करीब 8-10% की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग कंपनियां अक्टूबर या नवंबर में 5-7% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। लेकिन ग्राहकों के लिए एक राहत भी है।"

दिवाली तक पुराने रेट में मिल सकता है सामान

कंपनियों के मुताबिक डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अगस्त-सितंबर में पुरानी कीमत पर पर्याप्त स्टॉक खरीदा था। यही वजह है कि बाजार में अभी एक से डेढ़ महीने तक का पुराना स्टॉक मौजूद हो सकता है।

Godrej के कमल नंदी के मुताबिक दिवाली तक इस पुराने स्टॉक से ग्राहकों को मौजूदा कीमतों पर सामान मिलने की संभावना है। नई कीमतों का पूरा असर दिवाली के बाद दिखाई देने की उम्मीद है।

2026 में तीसरी बार बढ़ेंगे दाम

कच्चे माल की लागत बढ़ने के साथ यह इस साल इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज इंडस्ट्री की तीसरी कीमत बढ़ोतरी होगी। कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड डेरिवेटिव्स की कीमतों के अलावा फ्रेट कॉस्ट और करेंसी में उतार-चढ़ाव भी कंपनियों के लागत दबाव की वजह बताए जा रहे हैं।

खरीदारी करने वालों के लिए सीधी बात

अगर AC, TV, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदने की योजना है, तो 1 अक्टूबर के बाद नई कीमत लागू होने से पहले पुराने स्टॉक की कीमत जांचना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, डिस्काउंट, मॉडल, ब्रांड और डीलर के हिसाब से अंतिम कीमत अलग-अलग होगी। यानी दिवाली की सेल में डिस्काउंट मिल सकता है, लेकिन प्रोडक्ट की बेस कीमत बढ़ने से ऑफर के बावजूद अंतिम बिल पहले से ज्यादा हो सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन