अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा : कॉमशियल सिलेंडर हुआ सस्ता, म्यूचुअल फंड में कटऑफ; जून से हुए ये 6 बदलाव
नईदिल्ली.
नया महीना यानी जून कई अहम बदलाव लेकर आया है जो सीधे आपकी जेब और निवेश से जुड़े हैं। 1 जून 2025 से एलपीजी सिलेंडर, FD की ब्याज दरें, एविएशन टर्बाइन फ्यूल, और PF निकासी के तरीके समेत कुल 6 बड़े बदलाव लागू हो गए हैं।
इन बदलावों का असर आम आदमी की जेब, निवेश और रोजमर्रा के जीवन पर पड़ेगा। खासतौर पर PF निकासी की नई सुविधा और सिलेंडर के दाम में कटौती से कई वर्गों को राहत मिलेगी। आइए जानते हैं इनका असर...
1. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ
तेल कंपनियों ने 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता कर दिया है।
· दिल्ली में ₹24 की कटौती के बाद अब इसकी कीमत ₹1723.50 हो गई है।
· मुंबई में कीमत ₹1676, कोलकाता में ₹1844.75 और चेन्नई में ₹1895.00 हो गई है।
· हालांकि घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2. FD की ब्याज दरों में बदलाव
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD पर ब्याज दरों में 0.20% तक की कटौती की है।
· सामान्य नागरिकों को अब 4% से 8.4% तक ब्याज मिलेगा।
· वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दरें 4.40% से 8.80% हो गई हैं।
3. म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम
SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है।
· ऑफलाइन ट्रांजैक्शन का समय – 3 PM
· ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का समय – 7 PM
अब निवेशकों को NAV फिक्स करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।
4. ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा
EPFO 3.0 योजना के तहत PF निकासी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
· अब कर्मचारी ATM कार्ड या UPI के ज़रिए सीधा PF निकाल सकेंगे।
· इसके लिए विड्रॉल कार्ड दिए जाएंगे, जिससे एक तयशुदा रकम निकाली जा सकेगी।
· इससे इमरजेंसी के लिए पैसा निकलेगा लेकिन रिटायरमेंट के लिए सेविंग भी बनी रहेगी।
5. UPI में दिखेगा असली रिसीवर का नाम
NPCI ने UPI पेमेंट को पारदर्शी बनाने के लिए नया नियम लागू किया है।
· अब ट्रांजैक्शन करते समय केवल असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा।
· QR कोड में छुपे नाम या एडिटेड नाम अब नहीं दिखेंगे।
· सभी UPI ऐप्स को यह नियम 30 जून 2025 तक लागू करना होगा।
6. एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत घटी
हवाई सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है।
· ATF की कीमतों में ₹2414.25 प्रति किलोलीटर की कटौती की गई है।
· दिल्ली में नई कीमत ₹83,072.55 प्रति किलोलीटर है।
इससे एयरलाइन टिकट सस्ते हो सकते हैं।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन