Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

1st August 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाड़ी को मारा धक्का : मैच के बाद मैदान पर हंगामा; सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने भारत-ए को हराया

News Affair Team

Tue, Jun 16, 2026

दांबुला (श्रीलंका).

ट्राई सीरीज के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका-ए ने भारत-ए को सुपर ओवर में हराकर जीत दर्ज की। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर तक पहुंचे इस मुकाबले ने न सिर्फ क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया, बल्कि अंत में मैदान पर हुए विवाद ने माहौल भी गर्म कर दिया। वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद वैभव पर अब बैन का संकट मंडरा रहा है।

निर्धारित 50-50 ओवर के खेल में दोनों टीमों ने 265-265 रन बनाए। भारत-ए की शुरुआत ठीक रही लेकिन बीच के ओवरों में विकेट गिरने से रन गति प्रभावित हुई। अंतिम ओवरों में सूर्यांश शेडगे (72) और विप्रज निगम (51) की अहम साझेदारी से टीम 265 तक पहुंच सकी। श्रीलंका-ए ने भी आखिरी गेंद तक संघर्ष किया, लेकिन मुकाबला टाई पर खत्म हुआ।

इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए, जबकि भारत-ए की टीम 9 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

सुपर ओवर से पहले भी रहा ड्रामा

मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर कराने को लेकर अंपायरों और खिलाड़ियों के बीच हल्की बहस भी देखने को मिली। शाम ढलने के कारण मैच आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई, लेकिन बाद में सुपर ओवर कराने का फैसला लिया गया।

सुपर ओवर के दौरान एक और विवाद तब हुआ जब श्रीलंकाई बल्लेबाज को फुलटॉस गेंद पर आउट दिया गया, लेकिन बाद में वह गेंद नो-बॉल घोषित की गई। इसके बाद पूरा निर्णय पलटा गया और दोबारा गेंद कराई गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

मैच के बाद मैदान पर तनाव

मैच खत्म होने के बाद हालात और बिगड़ गए। बताया जा रहा है कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों और भारत-ए के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बन गई, जिसे विकेटकीपर निरोशन डिकवेला और अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

वैभव पहले भी रहे हैं चर्चा में

वैभव सूर्यवंशी का आक्रामक अंदाज पहले भी सुर्खियों में रहा है। अंडर-19 एशिया कप फाइनल और अन्य मुकाबलों में भी उनका भावनात्मक रिएक्शन चर्चा का विषय बन चुका है।

भारत-ए की बल्लेबाजी

टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 21 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ (37) और तिलक वर्मा (23) ने पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि अंत में शेडगे और निगम की साझेदारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अब आगे क्या?

भारत-ए की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन अब टीम को बाकी मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। अगला मैच 17 जून को अफगानिस्तान-ए के खिलाफ जीतना भारत के लिए अनिवार्य है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन