Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

पाकिस्तान ने दूसरा टी-20 ]जीता : बांग्लादेश को 57 रन से हराया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

News Affair Team

Sat, May 31, 2025

लाहौर.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में शुक्रवार को खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 57 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। पहला मैच पाकिस्तान ने 37 रन से जीता था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बनाए।

·         साहिबजादा फरहान ने 41 गेंदों में 74 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ मैच बने।

·         हसन नवाज ने नाबाद 51 रन बनाए, जबकि

·         मोहम्मद हारिस ने 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 41 रन जोड़े।

बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद और तंजिम हसन साकिब ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रिशाद हुसैन को एक विकेट मिला।

बांग्लादेश का कमजोर जवाब

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट हो गई।

·         टीम की तरफ से तंजिम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए।

·         मेहदी हसन मिराज ने 23 रन बनाए, लेकिन अन्य मिडल ऑर्डर बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी

·         अबरार अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए।

·         हसन अली, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, शदाब खान, खुशदिल शाह और सैम अयूब को 1-1 विकेट मिला।

अगला मुकाबला

सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 1 जून 2025 को लाहौर में खेला जाएगा। पाकिस्तान इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगा, वहीं बांग्लादेश सम्मान की जीत की कोशिश में रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन