Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

राष्ट्रपति की पहली महिला ADC : यशस्वी सोलंकी राष्ट्रपति की सहायक-डि-कैंप; पहली बार नौसेना की महिला अधिकारी को जिम्मेदारी

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

नई दिल्ली.

लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रपति की पहली महिला ADC (Aide-de-Camp) बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह पहला मौका है जब भारतीय नौसेना की किसी महिला अधिकारी को राष्ट्रपति के आधिकारिक सैन्य स्टाफ में यह अहम पद सौंपा गया है।

राष्ट्रपति के ADC का दायित्व राष्ट्रपति और देश के विभिन्न रक्षा प्रशासनिक अंगों के बीच समन्वय और संवाद स्थापित करना होता है। यह पद सिर्फ प्रोटोकॉल और समारोहों की व्यवस्था को सुनिश्चित करता है, बल्कि राष्ट्रपति के उच्च स्तरीय कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग भी प्रदान करता है।

यशस्वी सोलंकी कौन हैं?

यशस्वी सोलंकी को शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था।
अपनी सेवा के दौरान उन्होंने नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा का उच्च स्तर दिखाया। ADC पद के लिए चयन उन्हीं अधिकारियों का होता है जिन्होंने कम से कम 5 से 7 वर्षों तक असाधारण सेवा दी हो। उनकी नियुक्ति उनकी प्रशंसनीय सैन्य क्षमता और प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है।

राष्ट्रपति के पास 5 ADC होते हैं

  • 3 थल सेना (Army) से

  • 1 नौसेना (Navy) से

  • 1 वायु सेना (Air Force) से
    हालांकि, राष्ट्रपति को अधिकार होता है कि वह इन तीनों सेनाओं में से किसी अधिकारी को चुन सकते हैं।

महिला शक्ति की बड़ी मिसाल

यशस्वी की यह नियुक्ति महिलाओं को रक्षा क्षेत्र में समान अवसर देने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। इससे पहले भी कई महिलाएं सेनाओं में अग्रणी पदों पर रही हैं, जैसे:

  • पुनीता अरोड़ाभारतीय सेना की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल और नौसेना की वाइस एडमिरल

  • पद्मावती बंदोपाध्यायभारतीय वायुसेना की पहली महिला एयर मार्शल और एविएशन मेडिसिन स्पेशलिस्ट

एक नई व्यवस्था की शुरुआत

जनवरी 2025 से, तीनों सेनाओं के सेवा प्रमुखों के व्यक्तिगत स्टाफ अधिकारी उनकी सिस्टर सर्विस से नियुक्त किए जा रहे हैं। यह कदम भारतीय सशस्त्र बलों में एकरूपता और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यशस्वी सोलंकी की यह नियुक्ति केवल उनके लिए व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि यह पूरे देश के लिए एक सशक्त संदेश है कि- अब महिलाएं केवल सीमा पर, बल्कि सर्वोच्च प्रशासनिक सैन्य पदों पर भी नेतृत्व कर रही हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन