Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

4th June 2026

ब्रेकिंग

MP कैबिनेट के बड़े फैसले; अब सरकारी स्कूलों में सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

CM मोहन यादव बोले- राज्य परिवहन की बसों में बहनें पहुंचेंगी भाइयों के घर; दुर्गम इलाकों में फोकस

सीने और पीठ पर किए 6 वार; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की जांच के निर्देश; री-इवैल्यूएशन शुरू होते ही साइबर अटैक

अफेयर के चक्कर में 16 साल की लड़की से कराई शादी; कमरे में साथ देखा तो मिलकर मार डाला

'गांधी भी आज होते तो हमले के जवाब में दूसरा गाल नहीं करते' : पनामा में बोले शशि थरूर- भारत देगा सख्त कार्रवाई से जवाब; आतंकवाद पर रुख साफ

News Affair Team

Thu, May 29, 2025
  • ऑपरेशन सिंदूर पर वैश्विक दौरे के बीच बोले कांग्रेस सांसद

पनामा सिटी/नई दिल्ली।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिनों ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को वैश्विक मंचों पर रखने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दौरे पर हैं। बुधवार रात को पनामा में भारतीय दूतावास के एक कार्यक्रम में उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि अगर आज गांधी होते, तो भी देश किसी हमले के जवाब में दूसरा गाल आगे नहीं करताबल्कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता।

शशि थरूर ने कार्यक्रम में कहा, "महात्मा गांधी ने हमें स्वतंत्रता संग्राम में लड़ना सिखाया, लेकिन साथ ही यह भी बताया कि अपने अधिकारों के लिए डटकर खड़ा रहना चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम पूरी दृढ़ता के साथ इसका मुकाबला कर रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के लिए वैश्विक मिशन पर डेलिगेशन

भारत सरकार ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए सीमा पार आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। इसके बाद पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करने के लिए एक सात सांसदों का ऑल पार्टी डेलिगेशन पांच देशों के दौरे पर भेजा गया है। थरूर इसके प्रमुख सदस्यों में हैं। डेलिगेशन अमेरिका दौरा पूरा कर पनामा पहुंचा है और इसके बाद गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया की यात्रा करेगा।

सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान से फिर विवादों में थरूर

पनामा में ही एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के दौरान थरूर ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि "बीजेपी सरकार में पहली बार क्रॉस-बॉर्डर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।उनके इस बयान से केवल बीजेपी समर्थकों को खुशी हुई, बल्कि कांग्रेस के अंदर भी मतभेद उभर आए।

सोशल मीडिया पर दी सफाई

बढ़ते विवाद के बीच थरूर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा,  "मेरे पास आलोचकों के लिए समय नहीं है। मैंने आतंकवादी हमलों के जवाब में भारत द्वारा की गई कार्रवाइयों की बात की थी, कि युद्धों या सैन्य इतिहास की। मेरी टिप्पणी हाल के वर्षों की संयमित भारतीय प्रतिक्रियाओं पर केंद्रित थी।उन्होंने तंज भरे अंदाज़ में लिखा, “मेरे पास वाकई करने को बेहतर काम हैं। ट्रोल्स को मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की आज़ादी है। गुड नाइट।

कांग्रेस नेता उदित राज ने बोला हमला

थरूर के इस बयान को लेकर कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता उदित राज ने खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, "कांग्रेस सांसद शशि थरूर अब बीजेपी के सुपर प्रवक्ता बन गए हैं। जो बातें बीजेपी नेता भी नहीं बोलते, वो थरूर कह रहे हैं। यह टिप्पणी कांग्रेस के भीतर इस मुद्दे पर गहराए मतभेदों को उजागर करती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन