Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

25th October 2026

ब्रेकिंग

SRFTI के छात्रों के समर्थन में उतरे अभिनेता; कहा- भविष्य के फिल्मकारों को डराने की कोशिश

श्रीकृष्ण के महारास और मां लक्ष्मी की पूजा से जुड़ी है मान्यता; जानें शुभ काम और मंत्र

ईरान से सप्लाई बंद, लाहौर में ₹7500 और स्कर्दू में ₹8200 तक पहुंची कीमत; सीमा पर सैकड़ों ट्रक फंसे

नए राज्यपाल के शपथ लेते ही बदला मेन्यू; राज्य में 97% लोग खाते हैं मांसाहार

भारत के मैच UAE में कराने की तैयारी; 7 सितंबर से 1 अक्टूबर 2028 तक खेला जाएगा टूर्नामेंट

लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने पर आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत : शस्त्र पूजा के बाद अलमारी में रखते समय चली गोली; खून के निशान, कारतूस का खोखा नहीं मिला

News Affair Team

Sat, Oct 24, 2026

सतना.

मध्यप्रदेश के सतना में सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। मंदाकिनी विहार कॉलोनी निवासी दीपमाला सिंह (50) को बुधवार शाम घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली लगी थी। गंभीर हालत में उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घर में शस्त्र पूजा के दो दिन बाद सहायक आबकारी अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी दीपमाला बंदूक को अलमारी में रख रही थीं। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उनके पेट में जा लगी। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रीवा रेफर कर दिया।

बंदूक रखते समय चली गोली, पेट में लगी

बताया गया है कि मंगलवार को घर में शस्त्र पूजा हुई थी। बुधवार शाम दीपमाला मंदिर से बंदूक लेकर उसे अलमारी में रखने जा रही थीं। इसी दौरान गोली चलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेज दिया। यहां दो दिन तक उनका इलाज चला, लेकिन शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई।

कमरे में मिली 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक

घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर में घटनास्थल का निरीक्षण किया। कमरे में 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक मिली।

जांच के दौरान किचन के पास रखे दीवान पर खिड़की के टूटे कांच बिखरे मिले। हालांकि, पुलिस को मौके पर खून के निशान या कारतूस का खाली खोखा नहीं मिला। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन