Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

5th September 2026

ब्रेकिंग

ओडिशा के जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का नाम तय; संजय अग्रवाल राजस्थान जाएंगे

जर्जर ट्रैक पर राज्य स्तरीय साइकिलिंग; बोलीं- स्पोर्ट्स साइकिल होती तो गोल्ड पक्का था

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम लागू; 15 दिन में निर्णय नहीं तो ‘डीम्ड अप्रूवल’

पिता के निधन के बाद लिया फैसला; बोले- अब देने के लिए कुछ नहीं बचा

5 सदस्यीय समिति ने शुरू किया ड्राफ्ट पर काम; लोगों से ली जाएगी राय

AIMIM प्रमुख का पाकिस्तान पर तीखा हमला : अल्जीरिया से ओवैसी बोले-जेल में बैठा आतंकी भी पिता बन गया, FATF को फिर से एक्शन लेना चाहिए

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

नईदिल्ली/अल्जीयर्सण्

AIMIM प्रमुख और भारतीय सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कुख्यात आतंकी जकीउर रहमान लखवी का उदाहरण देते हुए कहा कि, एक आतंकवादी पाकिस्तान में जेल में रहते हुए भी पिता बन गया, जबकि दुनिया का कोई भी देश ऐसा नहीं होने देता।

ओवैसी ने अंतरराष्ट्रीय मंच से FATF (Financial Action Task Force) से पाकिस्तान को फिर से ग्रे लिस्ट में डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव नहीं बनेगा, तब तक वह आतंकवाद को बढ़ावा देता रहेगा।

तकफीरवाद का केंद्र बन गया है पाकिस्तान

ओवैसी ने अपने भाषण में पाकिस्तान की आतंकी विचारधारा की तुलना ISIS और अल-कायदा से कीउन्होंने कहा, निर्दोष लोगों की हत्या इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ है, लेकिन पाकिस्तानतकफीरवादका केंद्र बन चुका है।

26/11 के सबूतों पर पाकिस्तान की चुप्पी का मुद्दा भी उठाया

ओवैसी ने सऊदी अरब में अपने संबोधन में 26/11 मुंबई हमलों का उल्लेख करते हुए कहा:

  • भारत ने पाकिस्तान को पुख्ता सबूत दिए

  • हमारी एजेंसियों ने लाइव बातचीत रिकॉर्ड की

  • लेकिन पाकिस्तान ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने साजिद मीर को मरा हुआ बताया, लेकिन जब FATF ने दबाव डाला, तब उसने स्वीकार किया कि वह ज़िंदा है और उसे मनी लॉन्ड्रिंग केस में सजा दी गई, कि आतंकवाद में।

भारत का जवाब: ऑपरेशन सिंदूर और आतंकियों पर सटीक कार्रवाई

ओवैसी ने कहा कि भारत ने हाल में 7 मई की रातऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसमें लश्कर और जैश--मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा, जो कोई भी हथियार उठाता है, वह आतंकवादी है। उसे कहीं कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए।

ओवैसी इस समय सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया के दौरे पर गए भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं और इसमें गुलाम नबी आज़ाद, निशिकांत दुबे, रेखा शर्मा जैसे कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

भारत-अल्जीरिया रक्षा समझौते की सराहना

अल्जीरिया में ओवैसी ने कहा कि: “भारत और अल्जीरिया के बीच नवंबर 2024 में हुए रक्षा समझौते से रिश्ते मजबूत होंगे। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जल्द ही अल्जीरिया दौरे पर आएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन