Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

26th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

होली में ‘मुंज्या’ की एंट्री : रायपुर के कालीबाड़ी चौक पर दिखी हॉरर थीम वाली होलिका, “ये जलने से पहले ही वायरल है”

News Affair Team

Sun, Mar 1, 2026

रायपुर.

होली आने वाली है। रंग, गुलाल, पिचकारी—सब तैयार। लेकिन इस बार रायपुर में होली सिर्फ रंगों से नहीं, ‘मुंज्या’ से भी खेली जा रही है। जी हां, वही डरावना ‘मुंज्या’, जिसने 2024 में सिनेमाघरों में लोगों को डराया था, अब होलिका बनकर चौक पर खड़ा है।

शहर के कालीबाड़ी चौक पर इस बार होलिका दहन की मूर्ति मुंज्या फिल्म की थीम पर बनाई गई है। दूर से देखने पर लगता है जैसे फिल्म का किरदार खुद आकर खड़ा हो गया हो। राह चलते लोग रुक रहे हैं, फोटो ले रहे हैं, और सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।

मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार राकेश पुजारी बताते हैं—“15 साल से मूर्तियां बना रहे हैं, लेकिन इस बार का क्रेज अलग है। मुंज्या ट्रेंड में है, तो हमने सोचा क्यों न होलिका में भी इसे शामिल किया जाए।”

इस खास मूर्ति में होलिका माता और प्रह्लाद के साथ हॉरर एलिमेंट भी जोड़ा गया है। शहर में अब तक 20 से ज्यादा ऐसी थीम वाली मूर्तियां बिक चुकी हैं।

मतलब साफ है—इस बार होलिका सिर्फ जलेगी नहीं, ट्रेंड भी करेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन