Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

27th September 2026

ब्रेकिंग

CM साय ने किया लोकार्पण-शिलान्यास; ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर की घोषणा

SIR विवाद के बीच तीनों चुनाव आयुक्तों की बैठक; 30 राज्यों/UT की ड्राफ्ट लिस्ट से 13.37 करोड़ नाम हटे

सरकार नियम बनाए; ऑस्ट्रेलिया में OpenAI एजेंट ने सरकारी पोर्टल में घुसपैठ की

गंगा घाटों पर तर्पण-पिंडदान के लिए जुटेंगे श्रद्धालु; हरिद्वार में नारायणी शिला पर बढ़ेगी भीड़

गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से गिरा; कमरे में खून लगा ग्राइंडर मिला

छत्तीसगढ़ में 8,720 नौकरियों का मौका : रायपुर में 7-8 अक्टूबर को रोजगार मेला, 10वीं पास से इंजीनियरिंग-पोस्टग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन

News Affair Team

Sat, Sep 26, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से 7 और 8 अक्टूबर 2026 को रायपुर के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

मेले के लिए अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720 रिक्त पदों की जानकारी मिल चुकी है। अलग-अलग कंपनियों से रिक्तियां मिलने का सिलसिला जारी है, इसलिए पदों की संख्या बढ़ सकती है।

10वीं-12वीं से पोस्टग्रेजुएट तक आवेदन का मौका

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, BE/BTech, BSc Agriculture, स्नातक और MBA/MCA समेत स्नातकोत्तर योग्यताधारी युवा अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

रिक्तियों में मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टेक्नीशियन, मैकेनिकल इंजीनियर, QA/QC इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर केयर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, डिलीवरी और पिकर-पैकर समेत कई पद शामिल हैं।

इन सेक्टर में नौकरियां

मेले में मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग-फाइनेंस, सेल्स-मार्केटिंग, हेल्थकेयर, कस्टमर सर्विस, लॉजिस्टिक्स और सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनियों की ओर से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।

इन कंपनियों ने दी रिक्तियों की जानकारी

अब तक क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स-सतलज टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, NIIT और AISECT समेत कई संस्थाओं ने रिक्तियां उपलब्ध कराई हैं।

घर बैठे पोर्टल पर करें आवेदन

मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार उपलब्ध पदों को देखकर आवेदन कर सकते हैं। नियोजक पोर्टल पर अभ्यर्थियों की प्रोफाइल और आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग भी कर सकेंगे। विभाग ने युवाओं से अपना पंजीयन पूरा करने और प्रोफाइल को अपडेट रखने की अपील की है। आधार और मोबाइल नंबर संबंधी जानकारी भी अपडेट रखना जरूरी होगा।

8 अक्टूबर को ऑफर लेटर बांटे जाएंगे

रोजगार मेले के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए जाने प्रस्तावित हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रोजगार मेले में अधिक से अधिक रिक्तियां उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों और नियोजकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

युवाओं से जल्द आवेदन की अपील

इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर उपलब्ध पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोजन और चयन प्रक्रिया से जुड़ी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन और पोर्टल की नियमित जांच करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही नियोजक 7999385638 एवं 7000397968 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन