Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

8th October 2026

ब्रेकिंग

5.25% से 5.50% हुआ ब्याज; होम-कार लोन की EMI बढ़ सकती है, महंगाई का अनुमान भी बढ़ा

85 कंपनियों ने 2 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को चुना; CM साय कल देंगे नियुक्ति पत्र

मारपीट की कोशिश, कोर्ट में पेशी पर बवाल; वकीलों ने पैरवी से किया इनकार

हेटमायर का अजीब रनआउट; भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 के 6 रिकॉर्ड

रायपुर में CM साय ने जलाई मशाल; PM मोदी के 25 साल पर पूरे प्रदेश में मशाल यात्रा

छत्तीसगढ़ में 38 जगह बनेंगे सेवा ज्योति चौक : रायपुर में CM साय ने जलाई मशाल; PM मोदी के 25 साल पर पूरे प्रदेश में मशाल यात्रा

News Affair Team

Wed, Oct 7, 2026

रायपुर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ नेता, मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता मशाल लेकर सड़कों पर उतरे।

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में 38 स्थानों पर सेवा ज्योति चौक बनाए जाएंगे। तेलीबांधा चौक को ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित करने की बात भी कही।

कार्यक्रम के दौरान ‘चक दे इंडिया’ की धुन के बीच मुख्यमंत्री मशाल लेकर यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के हाथों में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़ी तख्तियां थीं।

तस्वीरों में देखिए सेवा ज्योति यात्रा...

रायपुर में कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प

रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के बाद सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद यात्रा निकली। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपनी भागीदारी का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा का प्रतीक हैं। सेवा ज्योति यात्रा के जरिए इस यात्रा और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

साय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

रायपुर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता का विश्वास खो चुके हैं और चुनाव हारने पर ईवीएम तथा चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं। साय ने कहा कि इसी ईवीएम से जीतकर सांसद और विधायक भी बनते हैं, लेकिन हारने के बाद उसी व्यवस्था पर सवाल उठाए जाते हैं।

बिलासपुर में स्टेडियम से निकली यात्रा

बिलासपुर में सेवा ज्योति यात्रा बहतराई स्थित स्टेडियम से शुरू हुई। जिले के अलग-अलग मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन हुआ।

इसके बाद सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई और यात्रा सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर की ओर रवाना हुई। कार्यक्रम में विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प भी कराया गया।

बालोद में मैदान से अटल परिसर तक यात्रा

बालोद में सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान से सेवा ज्योति यात्रा निकली। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा इसमें शामिल हुईं। यात्रा दल्ली चौक और नया बस स्टैंड होते हुए शीतला मंदिर पहुंची। इसके बाद अटल परिसर में पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कवर्धा में सभा के साथ यात्रा

कवर्धा में पीजी कॉलेज डोम में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन में लगातार देश की सेवा की है और 25 वर्ष पूरे करना अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मंत्री श्याम बिहारी बोले- 25 साल बिना रुके काम

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने को देश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 से 2026 तक मोदी ने बिना थके और बिना रुके काम किया। उन्होंने कहा कि देश अपनी विरासत और संस्कृति को फिर से स्थापित करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अलग-अलग जिलों में नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

भाजपा ने प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में सेवा ज्योति यात्रा के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी थी। बिलासपुर में अरुण साव, कवर्धा में विजय शर्मा और दुर्ग-भिलाई में मंत्री गजेंद्र यादव कार्यक्रम में शामिल हुए।

बेमेतरा में मंत्री दयालदास बघेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में टंकराम वर्मा, बस्तर में केदार कश्यप, जांजगीर-चांपा में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुए।

कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन, रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह तथा बलरामपुर में मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी रही।

एमसीबी में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जबकि जशपुर, सरगुजा और सूरजपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू समेत अन्य वरिष्ठ नेता कार्यक्रमों में शामिल हुए। गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद में सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव में सांसद संतोष पांडेय, नारायणपुर में सांसद भोजराज नाग और दंतेवाड़ा में सांसद महेश कश्यप को जिम्मेदारी दी गई।

क्या है सेवा संकल्प अभियान?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इसके तहत सेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी अभियान के तहत 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। इसकी योजना में जिला मुख्यालयों तक सेवा ज्योति पहुंचाना, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनना और विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प लेना शामिल था।

सेवा ज्योति यात्रा के जरिए भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने का संदेश दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन